BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाउडस्पीकर बजाने व मांस मछली विक्रय नियमानुसार करने संबंधी बैठक संपन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

लाउडस्पीकर बजाने व मांस मछली विक्रय नियमानुसार करने संबंधी बैठक संपन्न...



रेवांचल टाईम्स - प्रदेश के नए मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद और प्रशासन से प्राप्त आदेश के परिपालन में थाना बजाग में नियमानुसार लाउडस्पीकर बजाने एवं खुले में मांस मछली के विक्रय के संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अशोक तिवारी ने स्थानीय लोगो की एक बैठक आहूत की ।आयोजित बैठक में उपस्थित लोगो को शासन से इस संबंध मे प्राप्त निर्देशों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा नियम कायदों का पालन करने हेतु आग्रह किया गया।बैठक में बताया गया की शासन के निर्देशानुसार मंदिर मस्जिद या किसी भी धार्मिक स्थानों के अलावा रहवासी क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तय मानकों के अनुसार बजाया जाए।नियम का पालन नहीं करने वाले या लाउडस्पीकर को तेज आवाज में बजाने पर कार्यवाही की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि    ध्वनि विस्तारक यंत्र का  उपयोग न्यूनतम आवाज अर्थात तय डिसेबल के अनुसार ही किया जाना ही सुनिश्चित करे।मांस मछली बिक्रेताओ को भी  खुले में दुकान संचालन नही करने तथा शासन से प्राप्त निर्देशो का पालन करने की जानकारी दी गई।पालन नहीं करने पर सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। थाना में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगो ने शासन के नियमो का पालन करने हेतु सहमति जताई।आहूत बैठक में ग्राम के नागरिक ,व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment