रेवांचल टाईम्स - मंडला शुक्रवार को फ्राइडे सिंगर्स ग्रुप की चौथी वर्षगांठ पर स्थानीय झंकार भवन में संगीतमय महफिल का आयोजन किया गया। इस महफिल में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए। जैसे शाम गहराती जा रही थी, सुरों की बयार लोगों को आत्मिक शांति का अनुभव कराती जा रही थी। कलाकार एक-एक कर मंच पर आते और अपनी कला के जादू से सराबोर करते जाते थे। उल्लेखनीय की 4 वर्ष पूर्व शुक्रवार के दिन संगीत के शौकीन कुछ युवाओं द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसके माध्यम से लोग अपने गानों की रिकॉर्डिंग ग्रुप में भेजा करते थे। धीरे-धीरे इस ग्रुप में गाने के शौकीनों की संख्या बढ़ती गई। इसके 1 साल पूरे होने पर इसकी पहली वर्षगांठ आयोजित की गई थी, जिसके बाद लगातार हर वर्ष इसकी वर्षगांठ मनाई जा रही है और इसके सदस्यों में लगातार इजाफा हो रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत मृदु- किशोर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार और भारतीय स्टेट बैंक मंडला की आर ए सी सी ब्रांच के प्रबंधन मुकेश सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। चौथी वर्षगांठ के मौके पर कलाकारों ने मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, लता मंगेशकर, आशा भोसले, मन्ना डे आदि मशहूर कलाकारों के गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में रजनी खरबंदा ने किस लिए मैंने प्यार किया, बबीता चौकसे ने हंसते-हंसते कट जाए रस्ते, कन्हैया सचदेव ने मेरी तमन्नाओं की तकदीर तुम, ललिता जायसवाल ने इस जीवन की यही है कहानी, कीर्ति वाजपेई ने यह मुलाकात एक बहाना है, प्रवीण वाजपेई ने अपनी आंखों में बसाकर, मुक्ता शर्मा ने तुझे बुलाए यह मेरी बाहे, नवनीता दुबे ने तेरे लिए हम हैं जिए, दीपक पमनानी ने ओ मेरे दिल के चैन, रघु करोसिया ने ओ हंसिनी, गीता काल्पीवार ने नैनों में बदरा छाए, शक्ति क्षेतीजा ने किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार, अभिषेक बाजपेई ने दीवाना हुआ बादल, मीना शुक्ला ने आए हो मेरी जिंदगी में, दिव्या खत्री ने फजा भी है जवा जवा, अभिषेक अग्निहोत्री ने क्या हुआ एक बात पर, नीलम खरे ने बेदर्दी बालमा तुझको मेरा मन, मोनू ठाकुरता ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना, प्रियंका अग्निहोत्री ने कोई नहीं है, रम्मू चंदानी ने अब तेरे बिन, कृष्णा क्षत्री ने मेरा चांद मुझे आया है नजर, राहुल शांडिल्य ने ये दुनिया यह महफिल, मनीष रघुवंशी ने जिधर देखूं तेरी तस्वीर, निशांत यादव ने दिल के टुकड़े-टुकड़े कर के, महेश नामदेव ने चिराग दिल का जलाओ, सुनील साहू ने गुलाबी आँखे, आलोक शुक्ला ने ए मेरी जोहरा जबीं, रोहित पांडे ने मेरे दोस्त किस्सा यह क्या हुआ, विजय बहादुर सिंह ने दिए जलते हैं, चंद्रेश खरे ने सजनवां बैरी हो गए हमार, उज्जवल नामदेव ने अभी मुझ में कहीं, शैलू मिश्रा ने तेरे नाम का दीवाना, पप्पू शर्मा ने जिंदगी कैसी है पहेली, संजय मखीजा ने पुकारता चला हूं मैं गीत और अखिलेश उपाध्याय ने फिर मिलोगे कभी इस बात का वादा कर लो गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
वही फ्राइडे सिंगर की चौथी वर्षगांठ के मौके पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार व इतिहासविद प्रोफेसर शरद नारायण खरे को साहित्य के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा मृदु- किशोर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर श्रीमती मृदुला काल्पीवार को संगीत के क्षेत्र में लंबे समय से लोगों को प्रोत्साहित कर मंच उपलब्ध करा कर संगीत की उल्लेखनीय सेवा करने के लिए सम्मानित किया गया। फ्राइडे सिंगर्स द्वारा ग्रुप के शक्ति क्षेतीजा व गीता क्षेतीजा और अभिषेक अग्निहोत्री व प्रियंका अग्निहोत्री की वैवाहिक वर्षगांठ भी मनाई गई। इस मौके पर प्रोफेसर शरद नारायण खरे और श्रीमती नीलम खरे ने श्रोताओं की फरमाइश पर युगल गीत प्रस्तुत किया जिसे काफी सराहा गया।

No comments:
Post a Comment