BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, December 7, 2023

महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन



दैनिक रेवांचल टाइम्स - गुना  लाड़ली लक्ष्‍मी योजना, लाड़ली बहना योजना एवं मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाना करें सुनिश्चित – कलेक्‍टर

गुना 07  दिसंबर  2023 कलेक्‍टर श्री तरूण राठी द्वारा जिला कलेक्‍ट्रेट के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर.बी. गोयल सहित सीडीपीओ उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान प्रजेंटेशन के माध्‍यम से प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री गोयल द्वारा विभागीय सेटअप अनुसार स्‍वीकृत, भरे हुए एवं रिक्‍त पदों की जानकारी दी गयी। इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया कि रिक्‍त पदों की भर्ती के लिए शासन को प्रस्‍ताव भेजा जावे। इसी प्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता से संबंधित जो रिक्‍त पद हैं उनकी भर्ती की कार्यवाही के प्रस्‍ताव विभाग को भेजे जावें। सभी सीडीपीओ सुनिश्चित करें कि आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती में पूर्णं पारदर्शिता बरती जावे, किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्‍त न हो। चयन समिति के समक्ष सभी दस्‍तावेज सीडीपीओ द्वारा रखे जावें। 

बैठक के दौरान पोषण आहार की प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि गुना शहरी सीडीपीओ की प्रगति कम है, जिसे बढ़ाने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार पोषण ट्रेकर के माध्‍यम से शत-प्रतिशत एन्‍ट्री नही करने वालों की वेतन पर रोक लगायी जावे और आधार वेरीफिकेशन में एजीईएम की मदद लेकर शत-प्रतिशत प्रविष्टि करायी जावे। मातृ वंदना योजना में बमोरी सीडीपीओ की प्रगति बहुत कम है, जिसे बढा़या जावे। इसी प्रकार मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम प्रसव की पेंन्‍डेंसी के निराकरण के लिए अभियान चलाकर निराकरण किया जाये और प्रधानमंत्री मातृ वंदना के तहत द्वितीय बालिका के जन्‍म के जो अनुपातिक लक्ष्‍य हैं उन्‍हें पूर्णं किया जावे। इसमें आरोन, बमोरी की प्रगति संतोषजनक नही है। लाड़ली लक्ष्‍मी योजना अंतर्गत ऐसी बालिकाएं जो 09 वर्ष से अधिक हैं, उनके आधार एवं डीबीटी के लिंक की प्रगति मात्र 13.75 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाया जावे। एनआरसी में बच्‍चों की भर्ती के प्रयास सतत जारी रखे जावें। किसी भी स्थिति में खाली नही रहना चाहिये। सभी सीडीपीओ एवं ब्‍लॉक मेडिकल आफिसर संयुक्‍त रूप से प्रयास करें। 

सीएम हेल्‍प लाईन की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 925 शिकायत लंबित हैं, जिसमें सबसे अधिक सीडीपीओ राघौगढ़ की शिकायत लंबित होना पाया गया। इस संबंध में कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया जो सीडीपीओ डी श्रेणी मे रहेंगे उनके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित की जावेगी। सभी सीडीपीओ संतुष्टिपूर्वक शिकायत बंद कराना सु‍निश्चित करें।

बैठक के अंत में कलेक्‍टर द्वारा निर्देशित किया गया कि लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्‍मी योजना एवं मातृ वंदना योजना से संबंधित लक्ष्‍य अनुरूप अच्‍छी प्रगति आनी चाहिये और योजनाओं के क्रियान्‍वयन में किसी भी प्रकार की शिकायत न आये, यह सुनिश्चित किया जावे।

No comments:

Post a Comment