रेवांचल टाईम्स - स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तानाशाही के चलते नही हो नाली निर्माण सिहोरा तहसील के ग्राम पंचायत मझगांव के वार्ड नंबर 2 का मामला
जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में कहने को तो जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार भाजपा के ही विधायक बने हैं मगर फिर भी सिहोरा शहर सहित ग्रामीण अंचलों में विकास तो दूर की बात छोटी छोटी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है, ऐसा ही मामला सिहोरा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मझगवां के वार्ड नंबर दो कछियाना मोहल्ला का है, जहां नागरिकों को आवागमन के लिए पिछली सरकार ने रोड तो दे दी मगर उसके रखरखाव और साफ सफाई का उत्तरदायित्व ग्राम पंचायत के सरपंच का होने की वजह से सरपंच द्वारा भाजपा की छवि खराब करने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग पर कीचड़ पानी जमा होने से फैली गंदगी के कारण राहगीरों को आने जाने में तो असुविधा हो ही रही है साथ ही गम्भीर बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है,इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने
शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ
अनेकों बार सरपंच सचिव से पानी निकासी हेतु बड़ी नाली निर्माण कराने आग्रह किया मगर यहां महिला सरपंच होने के कारण उसके पति द्वारा सारे नियम कानून तोड़ते हुए पंचायत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर पंचायत कार्यों में मनमानी कर हस्ताक्षेप किया जाता है और उसी की तानाशाही के चलते आज तक नाली निर्माण नहीं कराया गया, परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है, ग्रामीणों का कहना है कि यदि अब भी सरपंच पति के पंचायत में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक नहीं लगती है और अविलम्ब नाली निर्माण कराकर गंदे पानी की निकासी नहीं की जाती है तो हम ग्रामीणों को ही कुछ कदम उठाना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।


No comments:
Post a Comment