BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अगर खाना खाते वक्त चलाते हैं फोन या देखते हैं तो दे रहे हैं इन गंभीर बीमारियों को न्योता! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, December 2, 2023

अगर खाना खाते वक्त चलाते हैं फोन या देखते हैं तो दे रहे हैं इन गंभीर बीमारियों को न्योता!



टेक्नोलॉजी के इस दौर में हमारे घरों में बहुत सारे गैजेट्स हो गए हैं। जैसे कि मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य कई तरह के गैजेट्स। ज्यादातर लोगों को इन गैजेट्स की आदत हो गई है। इनमें से लोगों को मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की ज्यादा आदत हो गई है। कई लोग तो नाश्ता करते वक्त या खाना खाते वक्त भी मोबाइल पर चिपके रहते हैं। वहीं बहुत से लोग टीवी देखते हुए खाना खाते हैं। लेकिन आपकी यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। जानते हैं इसके बारे में।

बीमारियों को न्योता
कई लोगों की आदत होती है कि सुबह का ब्रेकफास्ट हो या दोपहर का लंच या फिर रात का डिनर हो वे उस समय भी फोन चलाते रहते हैं या टीवी देखते रहते हैं। अगर आप भी टीवी, फोन या फिर किसी दूसरे गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय खाना खाते हैं तो आप बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। यह आदत आपको बीमार कर सकती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्युनिकेशन एंड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी से लेकर मोबाइल देखते हुए खाना खाने पर आपका ध्यान बट जाता है। इसकी वजह से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

डायबिटीज
ऐसे लोग जो खाना खाते समय मोबाइल फोन या टीवी देखते हैं, उन्हें डायबिटीज का खतरा हो सकता है। दरअसल, खाना खाने के दौरान फोन चलाने या टीवी देखने से खाना सही तरह से प्रॉसेस नहीं हो पाता है। आप ज्यादा खाना खाते हैं। इस वजह से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म स्लो होने से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक ज्यादा बढ़ जाता है।

मोटापा
जब खाना खाते समय आप फोन चलाते हैं या टीवी देखते हैं तो आपका पूरा ध्यान फोन पर या टीवी पर ही लगा रहता है। इसकी वजह से आप अपनी भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसे में ओवरइटिंग से मोटापे की समस्या बढ़ सकती है। मोटापा बढ़ने से कई बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। इसलिए खाना खाते समय भूलकर भी फोन न इस्तेमाल करें।

पाचनतंत्र बिगड़ना
खाना खाते समय सारा ध्यान फोन चलाने में या टीवी में लगपा रहने से खाना ठीक से नहीं चबाते हैं और सीधे निगल जाते हैं। इसकी वजह से खाना पच नहीं पाता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस वजह से पेट में दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

No comments:

Post a Comment