BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकसित भारत संकल्प यात्रा में की जा रही है वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, December 19, 2023

विकसित भारत संकल्प यात्रा में की जा रही है वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही

 


 

मंडला 19 दिसम्बर 2023

                भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का राज्य सरकार की सहभागिता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए उसे लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। 19 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा बिछिया विकासखंड के ग्राम राजो माल एवं धरमपुरी माल, बीजाडांडी में पाठाचौरई एवं कालपी, मवई में नेवसा एवं लालपुर, मोहगांव में हर्राटीकुर एवं बिलगांव, नैनपुर में सर्री एवं कजरवाड़ा, नारायणगंज विकासखंड के कोबरी कला एवं माडोगढ़, मंडला विकासखंड के सुभरिया एवं बेहंगा पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

                इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नमंच तथा खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। शासन की विविध योजनाओं के तहत वंचित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभ दिलाने की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

 

आज 14 पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 20 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम किसली भिलवानी एवं मनोहरपुर, बीजाडांडी में चरगांवमाल एवं लावरमुड़िया, मवई में नरहरगंज एवं परसेल, मोहगांव में कुड़ोपानी एवं निधानी, नैनपुर में अमझरमाल एवं धनपुरी रैयत, नारायणगंज विकासखंड के साहा एवं सलैया, मंडला विकासखंड के भंवरदा एवं बोरिया पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

No comments:

Post a Comment