BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तेजी से नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, December 24, 2023

तेजी से नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड


रेवांचल टाईम्स - मंडला, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगातार प्रयास तो हो रहे हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है। अब पता चला है कि मंडला जिले को लगभग 9 लाख कार्ड बनाने का टारगेट मिला हुआ है। कमिष्नर व डिप्टी डायरेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को निर्देष दिए हैं कि 31 दिसंबर तक शत प्रतिषत तक कार्ड बनाए जाएं। इसके लिए आयुष्मान भवः अभियान चलाया जाएगा जिसे 31 दिसंबर तक पूर्ण करना होगा। इस संबंध में आषा कार्यकर्ताओं को ट्रेंड कर इनके माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। यह सभी को ज्ञात है कि 5 लाख तक निःषुल्क उपचार की सुविधा इस कार्ड में है लेकिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई विषेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनापेक्षा है कि संपूर्ण मंडला जिले में आयुष्मान कार्ड शत प्रतिषत बनाए जाएं।

No comments:

Post a Comment