रेवांचल टाईम्स - मंडला, सीएमसीएलडीपी अध्ययन केन्द्र शासकीय महाविद्यालय नैनपुर जिला मंडला में आज दिनाँक 17/12/2023 को ब्लॉक समन्वयक, समाज कार्य स्नातक/स्नातकोत्तर छात्रों एवं परामर्शदाता, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियो, ग्राम प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष/सचिव की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ब्लॉक समन्वयक संतोष झारिया के द्वारा निम्नलिखित विषयों पर विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया-
1. सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने समय पर अध्ययन केंद्र पर पहुचने पर चर्चा किया गया।
2. सभी छात्रों का प्रोफाइल अपडेट एवं व्यावसायिक, वैकल्पिक विषय चयन पूर्ण करने चर्चा किया गया।
3.कालखंड के आधार पर का अलग-अलग कक्षा लगाकर परामर्शदाता द्वारा विषयवार पढ़ाने पर चर्चा।
4. विकसित भारत संकल्प यात्रा पर सहभागिता के साथ योजनाओं से जोड़ने पर जानकारी देने पर चर्चा।
5. सेक्टर वाईज सक्रिय समिति, एवं निष्क्रिय समिति, समिति के पुनर्गठन पर चर्चा।
6. समिति के पंजीयन फॉर्म भरकर बीस तारीख तक पूर्ण करने पर चर्चा।
7. समिति के अध्यक्ष/सचिव के मोबाइल पर MPJAP app डाउनलोड कर आईडी एवं पासवर्ड से एप्प का उपयोग और समिति द्वारा किये जा रहे कार्य को ऑनलाइन रिपोर्ट फीड करने के विषय पर चर्चा कर जानकारी दिया गया साथ ही सभी समिति के सदस्यों को आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराकर रिपोर्ट कैसे समिट करना हैं इस विषय पर जानकारी दिया गया।
8. सभी कक्षा के विद्यार्थियों का निरंतर संपर्क करने व परामर्शदाता के सेक्टर वाइज विद्यार्थियों को मोनिटरिंग कर सहयोग करने पर चर्चा किया गया। आज के बैठक में सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दिया गया और जो भी कमियां हैं उनको दूर करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

No comments:
Post a Comment