रेवांचल टाईम्स - जबलपुर निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने आज दिनांक 12 दिसम्बर 2023 को प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने चल रहे आवासीय परियोजनाओं की प्रोग्रेस चार्ट रिपोर्ट देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रोग्रेस चार्ट रिपोर्ट के अनुसार ही कार्यो की प्रगति की जाये। निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने मार्केट एजेन्सी द्वारा पंजीयन कराने और प्रत्येक साइट पर अपने कर्मचारियों को बैठाकर कैम्प लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेषकर अवकाश के दिनों में आवश्यक रूप से कैम्प लगाने एजेन्सी को निर्देशित किया।
निगमायुक्त श्री वानखड़े ने संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदारों को भी हितग्राहियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवासीय परियोजनाओं एवं उसके आस पास आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएॅं भी अधिकारी सुनिश्चित कराएॅं। उन्होंने कहा कि प्रकाश, पहुॅंच मार्ग, पेयजल, साफ-सफाई, के अलावा उद्यान एवं बाउंड्रीवाल आदि का भी निर्माण तत्काल पूर्ण कराया जाये। बैठक में परियोजनाओं के सहायक यंत्री सुनील दुबे, सभी निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर, एवं मार्केटिंग एजेन्सी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment