BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: अवैध बिक रहे पान मसाला व गुटखा की कीमतों में भारी उछाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 1, 2020

मंडला: अवैध बिक रहे पान मसाला व गुटखा की कीमतों में भारी उछाल


गुटखे या पान मसाला से बढ़ सकता है कोरोना क्योकि लोग इसे खाकर थूकते है इसलिए कई जगह इसे बैन किया गया है 
लोगो की सबसे पसन्दीदा पान मसाला राजश्री-विमल के कीमतों में लॉकडाउन चलते भारी बढ़ोतरी सामने आ रही है लोगो की सबसे पसन्दीदा पान मसाला राजश्री विमल की लत का नगर के अधिकांश व्यापारी जमकर फायदा उठा रहे है। जिससें पान मसाला को निर्धारित दर से ज्यादा कीमतों में बेचने का आरोप लग रहे है। प्राप्त जानकारी अनुसार लॉकडाउन के चलते है पान मसाला राजश्री-विमल की जैसे चीजो की  डिमांड नगर के साथ गाँवो भी बहुत तेजी से बढ़ी है जिसका फायदा दुकानदार दो से तीन गुनी कीमतों में बेचकर फायदा उठा रहे है यही नही मुख्यालय बिछिया के आप-पास के सभी गाँवो में राजश्री विमल पान मसाला खाने वालों की संख्या हजारों में है जिसके कारण राजश्री, मिक्सी तम्बाखू,पान मसाला गांव-गांव में भी धड़ल्ले से बेची जा रही है ऐसे में इनकी कालाबाजारी करने वाले लोग मुख्यालय से लेकर गाँव देहातों में ज्यादा मुनाफा कमा रहे है। वही दूसरी तरफ शौकीन लोग अपना मन पसन्दीदा राजश्री विमल पान मसाला के लिए मुँह मांगी कीमत देने को भी तैयार है। जानकरी अनुसार वर्तमान में 5 रु. की वाली राजश्री की एक पैकिट 10 रु. से 15 रु में बेची रही है और 10 रु वाली राजश्री की एक पैकिट 20 रु. से 25 रु. में बेची जा रही है वही 20 रु वाली राजश्री की एक पैकिट 30रु, 40रु, 50रु में बिक रहा है आलम यह है राजश्री खाने वाले लोग सोकर उठने से लेकर रात के सोने तक राजश्री, गुटखा की तलास जारी रहती है। आपको बता दे कि लॉकडाउन के चलते है राजश्री, पान मसाला, मिक्सी तम्बाखू, गुटखा ऐसे सभी नशीली पदार्थों के बिक्री पर प्रशासन ने प्रतिबंध कर दिया है इसके बाद भी नगर के अधिकांश छोड़े बड़े दुकानों में गुटखा व अन्य मसाला चोरी छिपे बिक रहे है। इस समय कोई भी दुकानदार राजश्री, गुटखा उपलब्ध होने से मना करता है पर ज्यादा कीमत देने पर राजश्री, गुटखा तुरंत उपलब्ध हो जाता हैं। वही इस राजश्री, गुटखा, के कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नही उठाने कारण दुकानदार लगातार ग्राहकों को तीन से चार गुना अधिक कीमतों में बेचे रहे है वही लॉकडाउन चलते है प्रशासन खाद्य सामग्री और सब्जी जैसे चीज़ों पर अपना ध्यान फोकस किया है इनकी कीमतों में बढ़ोतरी न हो इसलिए जाँच ओर निगरानी का रही है वही सूत्रों के मुताबिक नगर के कई दुकानदार अपने घर से ही गुटखा तम्बाखू व अन्य सामग्री बेच रहे है और ग्राहकों को अधिक कीमत वसूल रहे है। आशंका जताई रही है जैसे जैसे दिन बीतेंगे वैसे वैसे राजश्री गुटखा व अन्य नशीली पदार्थो की कीमतें बढ़ सकती है जबकि प्रशासन की नज़र फिलहाल इस व्यापार पर नही है इस लिए दुकानदार जमकर कालाबाजारी कर रहे है और खुलेआम धड़ल्ले से बेच रहे है।

प्रहलाद उइके- रेवांचल टाइम्स 

No comments:

Post a Comment