BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: आयुष विभाग ने कटरा क्षेत्र में दवा वितरण किया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 28, 2020

मंडला: आयुष विभाग ने कटरा क्षेत्र में दवा वितरण किया

आज आयुष विभाग मंडला,आयुष विंग के समस्त दल ने संयुक्त रूप से कटरा क्षेत्र में दवा वितरण किया...,
टीम ने सर्वप्रथम डा.अम्पुरी के निवास स्थान से,दवा वितरण कार्य की शुरुआत किया...फिर ग्राम में दिन भर दवा का वितरण किया।

*प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार ; आयुष सचिव डा. एम.के.अग्रवाल तथा जिला आयुष अधिकारी डा. पी.डी. गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला मंडला के समस्त आयुष औषधालयों द्वारा, कोरोना वायरस से बचाव वा सुरक्षा के लिये, रोग प्रतिरोधक दवाओं का वितरण अपने अपने क्षेत्रों में किया जा रहा है ; जिसमें आयुर्वेदिक काढा बनाकर पीने वाली दवा तथा होमियोपैथिक दवाएं बांटी जा रही हैं.... विभाग का लक्ष्य है कि मंडला जिले के प्रत्येक व्यक्ति, हर घर, हर दर तक हमारी दवा पहुँचे और हम सभी को कोरोना वायरस से बचा लें।
आयुष सचिव डा. एम.के. अग्रवाल जी के निर्देशों और मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है। हालाकि आयुषयोद्धाओं के सामने काफी कुछ कठिनाईयाँ भी आ रहीं हैं जैसे सुरक्षा साधनों सेनिटाइजर ,ग्लोब्स, मास्क,हेडकवर आदि का अभाव कमीं ; दूसरा घर घर पर आवाज देने पर लोगों द्वारा देर से दरवाजा खोलना और ऊटपटांग सवाल जवाब करना आदि...
फिर भी हमारे आयुष कर्मवीर ,तमाम विसंगतियों के बावजूद धीरज के साथ, चिलचिलाती धूप में घर घर जाकर अपने मानवसेवा के कार्य में तन, मन, धन से लगे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment