मण्डला- कृषि उपज मंडी मंडला का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने निर्देशित किया कि किसान पहले अपनी उपज का सेम्पल लाकर अपनी उपज का सौदा तय करें उसके पश्चात ही अपनी माल लेकर आयें। उन्होंने कहा कि सौदा पत्रक के माध्यम से ही खरीदी की जाये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के सचिव को निर्देशित किया कि व्यापारियों एवं किसानों को सौदा पत्रक के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाये। सीधी खरीदी के स्थान पर सौदा पत्रक के माध्यम से ही खरीदी कराई जाये। किसान अपनी उपज का सेम्पल लेकर आयें और व्यापारी से सौदा तय करें, सौदा तय होने पर ही वे अपनी उपज लेकर आयें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी में कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि व्यापारी, किसान एवं श्रमिकों को मॉस्क अथवा गमछे से चेहरा ढ़कने तथा हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जाये। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बाहर से आने वाले माल वाहनों के ड्राईवर समेत पूरे स्टाफ का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये उसके बाद ही उन्हें मंडी परिसर में प्रवेश दिया जाये।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment