आरोपों की परवाह किए बिना, अटल*करुणा केंद्र का सेवा मिशन चलता रहेगा
मंडला:-- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में विगत 25 दिनों से लॉक डाउन के चलते सेवा परमो धर्मा के संकल्प भाव के साथ निरंतर जनसेवा में जुटे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मैं स्थापित अटल करुणा केंद्र से उपलब्ध भोजन के पैकेट, राशन सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर, हरी सब्जियां लेकर कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को मदद करने निरंतर पहुंच रहे हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि संकट की इस घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे और कोई जरूरतमंद परिवार राशन सामग्री से वंचित ना रहे इसके लिए भाजपा जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर लगातार संवाद व संपर्क किया जा रहा है
पूर्व में भाजपा कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक रूप से आम जनता के लिए जारी किया गया जिसमें लगातार मिल रही सूचनाओं से मदद पहुंचाई जा रही है जिले के दानदाताओं से लगातार मिल रहे सहयोग से लॉक डाउन की अवधि में एक लाख सत्रह हजार तीन सो तीस भोजन के पॉकेट,सोलह हजार, मोदी पैकेट{राशन सामग्री } अठारह हजार ,हरी सब्जियों की थैलियां, पच्चीस हजार एक सौ पंचानबे, मास्क,आठ हजार पांच सो चालीस, सेनेटाइजर की शीशी,वितरण की गई। भाजपा कार्यकर्ता अपने सेवा के कर्तव्य के साथ करोना जैसी महामारी से बचाव के लिए जनता को सोशल डिस्टेंसिंग एवं जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे निर्देशों को पालन हेतु आग्रह भी कर रहे हैं।
*कांग्रेस के आरोपों की परवाह किए बिना,"अटल करुणा" केंद्र का सेवा* *मिशन चलता रहेगा।*
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने कांग्रेस के द्वारा दिए जा रहे हैं बयान पर कहा कि प्रतिकूलता में संघर्ष और अनुकूलता में पराक्रम यह हमारे कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र है। भाजपा कार्यकर्ता अपनी हैसियत के लिए नहीं अपितु एकात्म भाव से इस संकट से निपटने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना गरीबों के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपना गिलहरी जैसा योगदान देने में लगा है। सेवा कार्यों की फोटो सोशल मीडिया व समाचार पत्रों में देने का उद्देश्य यह है कि अन्य लोग भी इससे प्रेरणा ले और मदद के लिए आगे आएं।
भाजपा का सेवा कार्य किसी राजनैतिक लाभ के लिए नहीं, क्योकि निकट भविष्य में राजनीतिक दलों का कोई चुनाव नहीं है। संकट की घड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है सेवा को राजनीतिक चश्मे से देखना कदाचित उचित नहीं है, बेहतर होता इस आपदा की घड़ी में बयान बाजी की परंपरा की शुरुआत न करते हुए सहयोग में अपना योगदान देते।मीडिया प्रभारी ने कांग्रेस कमेटी के बयानो पर कहा कि संजय की दिव्य दृष्टि यदि इन्हें प्राप्त थी तो प्रदेश की सत्ता से बाहर होते समय अपने विधायको का दिव्य दृष्टि से पता लगाने में असफल क्यो हो गए?
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा और शुचिता के साथ करने में विश्वास रखते हैं, हमें समाजसेवा के कार्यों के लिए किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। लगातार कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाये जा रहे आरोपों की परवाह किये बिना, कोरोना के विरुद्ध युद्ध में, वंचित, जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए भाजपा का अटल करुणा केंद्र का सेवा मिशन चलता रहेगा।




No comments:
Post a Comment