BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया: सरकारी सेवक ने रिजर्व फारेस्ट में बनाया मकान, अधिकारियों ने कहा जानकारी नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 24, 2020

अंजनिया: सरकारी सेवक ने रिजर्व फारेस्ट में बनाया मकान, अधिकारियों ने कहा जानकारी नहीं

अंजनिया-- शासकीय सेवक ने  किया रिजर्व फारेस्ट में अतिक्रमण जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं है खबर


पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला के परिक्षेत्र जगमण्डल के अंतर्गत ककैया बीट के कक्ष क्रमांक 750 आर.एफ. में चारो तरफ फेनसिंग होने के वावजूद फिनसिंग के अंदर ही लल्ला झरिया डिप्टी रेंजर उत्पादन अंजनिया द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पक्के मकान बना  कर परिवार के साथ रहा जा रहा हैं । 
सूत्रों का कहना है कि वन विभाग के बीट  गार्ड और डिप्टी रेंजर को अतिक्रमण की जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई जिससे स्पष्ट है कि इनकी मिलीभगत से ही उक्त वन क्षेत्र में अतिक्रमण किया गया है । 

अतिक्रमण बोकर से ककैया मार्ग के किनारे किया गया है  अतिक्रमण क्षेत्र आर.एफ.750 है 
एक तरफ जहां सरकार वनों को संरक्षित करने में लगी है तो दूसरी तरफ कुछ नुमाइंदों के इशारे पर वनों का विनाश कर अतिक्रमण किया जा रहा है 
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारी तत्काल उक्त अतिक्रमण को बेदखल करें नही तो अतिक्रमण कारियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे । अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति एक जवाबदार पद पर पदस्थ शासकीय सेवक हैं इसके बाद भी ऐसी हरकत समझ से परे है  इनके द्वारा अतिक्रमण किया जाना कई सवाल खड़े करता है । इनके विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियमों के तहत कार्यवाही क्यों नही की जा रही है । अतिक्रमण के खेल में कौन कौन जवाबदार  शामिल है ये जांच का विषय है ।।   

 गरीबो के विरुद्ध कार्यवाही तथा अमीरों को अभयदान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी गरीबो बेसहारों के विरुद्ध कार्यवही करने में कभी चूक नही करते और अमीरों से नजराना भेंट प्राप्त करके अभयदान देने से भी नही चूकते।ग्रामीणों का कहना है कि ककैया बीट में पदस्थ वन रक्षक फिरोज खान कई वर्षों से यहाँ पदस्थ है और निस्तारी उपयोग करने वालो से भी भेंट लेते रहते हैं 

इनका कहना है 
         उक्त अतिक्रमण की जानकारी पूर्व के सभी अधिकारियों को थी अभी वर्तमान के अधिकारियों को नही है उक्त भूमि  वन क्षेत्र में नही है
                 फिरोज खान
                   वन रक्षक
                  बीट ककैया
   आपने मामला संज्ञान में दिया है जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
                   बी.पी.तिवारी
            उप वन मंडल अधिकारी
               जगमण्डल (सामान्य)

No comments:

Post a Comment