BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: तम्बू में नैनपुर से मंडला रेलवे वाले मजदूर भूख से बेहाल..तहसीलदार ने की मदद - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 18, 2020

मंडला: तम्बू में नैनपुर से मंडला रेलवे वाले मजदूर भूख से बेहाल..तहसीलदार ने की मदद



मंडला जिले में बाहर से आए मजदूर जो कि नैनपुर से मंडला रेलवे लाइन का काम कर रहे हैं  लॉक डाउन के चलते काम बंद है और मजदूर अपने गांव वापस जा भी नहीं सके जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत भवरदा के पास  रेलवे क्रॉसिंग मैं तंबू तानकर रह रहे हैं सारे मजदूर बिहार एवं सतना के हैं जिनकी संख्या लगभग 12 है  इन मजदूरों को खाने पीने की परेशानी रही इनकी परेशानी को देखते हुए  भवरदा के समाजसेवी अश्वनी बाजपेई के द्वारा गेहूं चावल एवं किराना सामग्री देते रहे जिससे  इनका चूल्हा जल रहा और अपने पेट की आग बुझा पा रहे शासन प्रशासन की तरफ से इनको कोई मदद नहीं मिल पा रही थी मजदूरों की जानकारी जब तहसीलदार महोदय मंडला को मिली तब आनन-फानन में सचिव एवं पटवारी के द्वारा 20 किलो अनाज की व्यवस्था बनाई गई और आश्वासन दिया गया  की बीच-बीच में अनाज एवं जरूरत के हिसाब से किराना सामग्री भी प्रदायक की जाएगी  विचारनीय  विषय यह है कि  श्रम विभाग के द्वारा अब तक इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

No comments:

Post a Comment