मंडला: पूरे देश कोरोना बायरस संक्रमण जैसी महामारी के कारण जिले की सभी सीमा लॉक कर दिया गया है जिससे जिले में कोई कोरोना का मरीज प्रवेश न कर सके वही जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए निगरानी सेंटर बनाए गए हैं जिन्हें निगरानी में रखा जा रहा है कुछ ऐसे ही मजदूर जो नागपुर रायपुर अन्य आसपास के जिलों राज्य से वापस आ रहे हैं
जिन्हें जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत जारगी के स्कूल में रखा गया है लेकिन इन मजदूरों के लिए उचित व्यवस्थाएं प्रशासन के द्वारा नहीं की गई है मास्क सैनिटाइजर एवं साबुन की व्यवस्था नहीं है इन मजदूरों को जिस कमरे में रखा जा रहा है बाहर लाइट नहीं पंखे हैं लेकिन बिजली ना होने के कारण बंद ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच मजदूरों को रखा गया है खाने पीने के लिए दाल चावल की व्यवस्था तो है लेकिन रोज रोज दाल चावल मिलने से मजदूर अपने घर जाने के लिए छटपटा रहे जबकि शासन यह दावा कर रही है कि ऐसे मजदूरों को या बाहर से आए लोगों को पूरी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही लेकिन ग्राम पंचायत जारगी मैं सचिव की लापरवाही एवं भ्रष्ट नीति के चलते उचित व्यवस्था नहीं की जा रही हैं जिससे वहाँ रुके हुए मजदूर शासन की व्यवस्था से संतुष्ट नही है
यह भी पढ़ें

No comments:
Post a Comment