BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फ्लैग मार्च,नैनपुर पुलिस का जोरदार नागरिक अभिनंदन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 19, 2020

फ्लैग मार्च,नैनपुर पुलिस का जोरदार नागरिक अभिनंदन


नैनपुर: कोरोना की जंग जीतेंगे हम बस आप घर पर रहे लोक डाउन का परिपालन करें पुलिस आप के साथ पग पग पर खड़ी है इस उद्देश्य के साथ आज नैनपुर पुलिस ने कुछ वार्डो में फ्लैग मार्च निकाला जिस पर पुलिस को नागरिकों का जोरदार समर्थन प्रेम और साथ मिला लोगो ने छतों से पुलिस पर पुष्प बरसाये और जय हिंद के नारे लगाये,मण्डला पुलिस कप्तान श्री दीपक शुक्ला जी के निर्देश पर आज एस डी ओ पी सुश्री आकंक्षा जी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला जिसमे थाना प्रभारी श्री आर एम दुबे और बल मौजूद रहा ।।इस दौरान लोगो मे उत्साह देखने को मिला लोग घरों पर है पर जो कोरोना की जंग में पुलिस लड़ रही है लोग टी वी में देख रहे है की कैसे मैदान में पुलिस जूझ रही है और कल रात तो एक दुःखद घटना में इंदौर के एक टी आई देवेंद्र जी मेदानी ड्यूटी करते वक्त चिर निद्रा में लीन हो गये कही न कही ये घटना ने लोगों को पुलिस से भावनात्मक रूप से और जोड़ दिया और पुलिस के लिये एक सम्मान का भाव लोगों के मन में उमड़ा जिस की एक बानगी और तस्वीर समाज के सामने आई 



रिपोर्ट 

राकेश पटेल अंजनिया
रेवांचल टाइम्स

No comments:

Post a Comment