BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भुआबिछिया: अनाज दिलाने में SDM असमर्थ, नगर परिषद से पार्षद त्रस्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, April 28, 2020

भुआबिछिया: अनाज दिलाने में SDM असमर्थ, नगर परिषद से पार्षद त्रस्त

नगर परिषद की ढुलमुल व्यवस्था से सारे पार्षद त्रस्त

भुआबिछिया

वैश्विक महामारी कोरोना के बीच सरकार का दावा है की लोगों के लिए खाने-पीने व रोज़मर्रा की चीज़ें उपलब्ध हैं। लेकिन दूसरी तरफ नगर परिषद भुआ बिछिया क्षेत्र के बिना राशन कार्ड वाले दर्जनों गरीब परिवार व बाहरी मजदूरों को राशन उपलब्ध नहीं होने के कारण भुखमरी जैसे समस्या पैदा हो रही है। नगर परिषद के पार्षद इस विषय को लेकर नगर परिषद अधिकारी को सूचित किये, जिंसके बाद नगर परिषद के द्वारा अलग से राशन कोटा जारी करने हेतु एसडीएम महोदय को पत्र लिखा गया, जिस पर एसडीएम महोदय ने मेरे पॉवर में ये काम नही है आप सीधे कलेक्टर महोदय को पत्र लिखे ,कहकर पत्र वापिस करवा दिया गया। इस प्रकार स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण नगरीय क्षेत्र में बिना राशन कार्ड वाले गरीब परिवार व बाहरी मजदूर भुखमरी की स्थिति में जीवन यापन करने को मजबूर है।

आखिर कब मिलेगी बिना राशन कार्ड वाले परिवारों को राशन
VIDEO देखें 


आपको बता दें कि नगर परिषद क्षेत्र में ही दर्जनों ऐसे परिवार है जिनका राशन कार्ड ही नही है दिहाड़ी मजदूरी    कर जीवन यापन कर रहे है। और इसी को लेकर पार्षद विवेक कुमार पांडेय (वार्ड नं 14) ने एसडीएम कार्यालय बिछिया से पत्र वापिस होने के बाद कलेक्टर महोदय मण्डला को पत्र लिख कर 13/04/2020 को ईमेल पर भेज दिया गया पर कलेक्टर कार्यालय ने इस पत्र को गम्भीरता से नही लिया। जिस पर दूसरी बार 22/04/2020 को पत्र लिखकर कलेक्टर महोदय मण्डला को ईमेल माध्यम भेजा गया। लेकिन इन पत्रों का जवाब अभी तक कलेक्टर कार्यालय मण्डला ने नही दिया और न ही पत्र में जो मांगे थी वो भी पूर्ण नही हुए। यही कारण है कि दर्जनों परिवार को राशन के लिए यहाँ वहाँ भटकाना पड़ रहा है। जिम्मेदार प्रशासन सुनने को तैयार नही यह दुर्भाग्य की बात है इस प्रकार नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी स्वीकृत अवकाश के बिना ही 25 मार्च 2020 से कार्यालय से नदारत है जबकि जिला प्रशासन का सख्त आदेश है कि कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय न छोड़ें। लेकिन बिछिया नगर परिषद में कुछ और ही हो रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही तथा उदासीनता के कारण खाद्यान्न विभाग के पास बिना राशन कार्ड वाले गरीब व बाहरी मजदूरों के लिए राशन वितरण की कोई कार्य योजना नही है स्थानीय सोसायटी जैसे लॉकडाउन के पूर्व राशनकार्डधारियों को राशन वितरण करती थी सामान्य रूप से वही वितरण चल रहा हैं वही विशेष परिस्थितियों के लिए स्थानीय सोसायटी के सेल्समैन के पास शासन प्रशासन का कोई निर्देश नही हैं।

No comments:

Post a Comment