सिवनी- धूमा- जहां पूरे देश में कोरोना महामारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वही कोरौना महामारी से संघर्ष के लिए तैयार धूमा मे स्वास्थ्य विभाग की टीम कबिल- ऐ - तारीफ का काम कर रही है। धूमा स्वास्थ्य विभाग मे पदस्थ डॉक्टर अश्वनी पटेल, डॉक्टर निधि धुर्वे,कैलाश डेहरिया फार्मासिस्ट, मोनिका विश्वकर्मा स्टाप नर्स, रंजीता गडेवाल सीएचओ, रीना सनोडिया सीएच ओ ,रेखा झारिया, एवं समस्त पैरामेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमण रोकथाम की जंग में लगे हुये है। क्षेत्रवासी इन स्वास्थ्य विभाग के योद्धाओ की सेवा लगन मेहरबानी से अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे। टीम बाहरी राज्यो से वापिस अपने गांवो को लोटने वाले उन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण मे लगी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के लिए सोसल डिस्टेन्सिंग ही एकमात्र उपाय है। सिवनी जिले की स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और
प्रशासन व सामाजिक सहयोग के सतर्कता बरतने से सिवनी जिले में अब तक कोई भी कोरोना केस सामने नहीं आ पाया है। जिला प्रशासन एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा समय पर उचित प्रबंध किए जाने एंव मेहनत से समस्त जिलेवासी में जिला प्रशासन एंव स्वास्थ्य विभाग के प्रति प्रसंशा हो रही है।
वहीं धूमा मेडिकल स्टाप की टीम ग्रामो में लगातार निरीक्षण कराकर कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के उचित उपाय एवं सोसल डिस्टेंसिग बनाये रखने तथा घर पर ही रहने की सलाह दे रही है ।
स्वास्थ्य विभाग अन्यत्र जिलो व राज्यो से आने वाले लोगो का निरीक्षण कर उनको घर मे कम से कम 14 दिन कोरेनटाइन रहने की सलाह दी जा रही है। और वहीं 14 अप्रैल के बाद गांवो में आने वाले लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही उन्हें गांव में ही गाव के बाहर बने कोरेनटाइन सेंटर पर रहने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ साथ महिला एंव बाल विकास विभाग की समस्त आंगनवाड़ी स्टाफ द्वारा घर घर जाकर कोरोना के खिलाप घर पर रह कर जंग लड़ने की सलाह दी जा रही तथा बाहर से आये व्यक्तियों की जानकारी भी एकत्रित कर उनकी जांच में सहयोग प्रदान किया जा रहा।स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ
महिला एंव बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरी सिद्दत से कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम में सहयोग की भूमिका मे लगी है।
वहीं रेवांचल परिवार कोरोना विरोधी योद्धाओ को नमन करने के साथ सभी पाठको से अनुरोध करता है की घर पर रह कर कोरोना संक्रमण योद्धाओ का साथ व देश के साथ कोरोना से जंग में सहयोग करे।

No comments:
Post a Comment