BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: जिला चिकित्सालय में प्रसव का वीडियो बनाने कहती है स्टाफ नर्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, April 19, 2020

डिंडोरी: जिला चिकित्सालय में प्रसव का वीडियो बनाने कहती है स्टाफ नर्स

स्टॉप नर्स की अधिकारियों से की शिकायत                                                                          जिला चिकित्सालय डिंडोरी का अव्यवस्थाओं व विवादों से शुरु से ही नाता है यहाँ के साथ दुर्व्यवहार लोगों को होने वाली परेशानियों के मामले में आये दिन सामने आते रहते हाल ही में जिला चिकित्सालय का एक ओर मामला प्रकाश में आया है। जिसमे अस्पताल में पदस्थ स्टॉप नर्स वार्ड ब्वाय औऱ स्वीपरों ने सिविल सर्जन को शिकायत पत्र सौपा है।

          शिकायत पत्र में बताया गया है कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक स्टॉप नर्स जो कि कायाकल्प असेरमेंट के पद पर कार्यरत है जिसके द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां तक कि वह द्वारा अभद्र भाषा शैली का प्रयोग भी करती है। युक्त नर्स की शिकायत जिले के आला अधिकारीओ से सी एम हेल्पलाइन जनसुनवाई औऱ मानव अधिकार तक कि जा चुकी हैं। इसके बाद भी जिम्मेदारो द्वारा आज तक उक्त स्टाप नर्स के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई वजह क्या है ये कोई नही जानता पर सब हैरान है।
      वीडियो बनाने का दबाब
वही पीड़ित स्टाप द्वारा जो शिकायत की गई है उसमें जिक्र किया गया है कि युक्त स्टाप नर्स प्रायः प्रसव के वीडियो बनाने की बात करती है। जब पीड़ित नर्सों द्वारा इस बात जा विरोध किया जाता है तो मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य का नाम लेकर दबाब बनाने का प्रयत्न करती है। इसके अलावा पीड़ितो का उठने,बैठने यहाँ तक कि खाने का भी वीडियो बनाया जाता है।
        प्रभावित हो रहा है कार्य
शिकायत पत्र में इस बात का हवाला दिया गया है कि महिला वार्ड ब्वॉय को प्रसव के बाद प्रसव कक्ष की साफ़ सफाई के लिए भी निर्देशित किया जाता है। जबकि उपरोक्त्त जिम्मेदारी महिला सफाई कर्मचारीयो की है। वही महिला सफाई कर्मचारियों से भी रात 10 बजे तक काम लिया जाता है। विरोधाभास की स्थिति में उनकी अनुपस्थिति लगा दी जाती है।


सावधान : 186 लोगों में नहीं थे कोरोना के लक्षण, फिर भी रिपोर्ट आई पॉजीटिव


 कार्यरत स्टाप नर्स अन्य तीन से चार कर सामने आकर अनावश्यक तोर से डाटा फटकारा जाता है। जिसके चलते कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है। वही जब उक्त महिला के कृत्य व शिकायत की बात जब सिविल सर्जन डॉ. बी पी कोले से बात की उन्होंने बतलाया कि नर्स की शिकायत कल ही प्राप्त हुई है इसके पूर्व में भी शिकायत मिली है। मानव अधिकार और जिला जनसुनवाई में भी शिकायते की गई थी। जिसकी संज्ञान में लेते हुये कार्यवाही भी की गई है। फ़िलहाल वह मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य के निर्देशन में कार्य कर रही है। कल प्राप्त हुई शिकायत पर अवकाश के चलते अभी जांच नही हो सकी है। पर शीघ्र ही जाँच कर उचित कार्यवाही की जावेगी।

No comments:

Post a Comment