BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडौरी के कोरोना पॉजीटिव कनेक्शन वाले 102 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, April 24, 2020

डिंडौरी के कोरोना पॉजीटिव कनेक्शन वाले 102 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। प्रदेश के लिए गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही से एक और राहत की खबर आ रही है. यहां सैंपल लिये गए सभी 102 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.


दरअसल मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले का एक 16 वर्षीय किशोर के कोरोना पॉजिटिव आया था जो कि कुछ दिन पहले तक गौरेला में ही सब्जी बेच रहा था और अपने रिश्तेदार के घर में ही रहता था. जैसे ही इसका पता चला प्रशासन में हड़कंप मच गया और उन सभी 102 लोगों का सेंपल ले कर उसे जांच के लिए रायपुर भेज दिया था.
इन सभी 102 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जानकारी दी कि ग्राम गोरखपुर में करंजिया निवासी कोविड संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने वाले 102 व्यक्तियों के सेम्पल परीक्षण के लिए रायपुर भेजे गए थे, जिसमे से सभी 102 सैम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है. जो कि सभी प्राप्त रिपोर्ट निगेटिव है.

No comments:

Post a Comment