BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: रमजान पर्व में घरों में ही नमाज अदा किये जाने पर सहमति - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, April 23, 2020

मंडला: रमजान पर्व में घरों में ही नमाज अदा किये जाने पर सहमति

मंडला- कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शासन द्वारा जिले में लागू लाकडाउन को 03 मई तक बड़ाया गया है । इसी बीच 24 अप्रेल से मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान की शुरुआत भी हो रही है । रमजान माह के दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा लाकडाउन का पालन कर अपने घरों में ही नमाज अदा करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक मण्डला दीपक कुमार शुक्ला एवं जिला दण्डाधिकारी मण्डला डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया द्वारा जिले के मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं तथा गणमान्य नागरियों के बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई थी । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मण्डला के निर्देशन पर आज जिला मण्डला के विभिन्न थाना क्षैत्रों में भी संबंधित अनुविभागीय (पुलिस) अधिकारीयों, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, तथा थाना प्रभारीयों द्वारा संयुक्त रुप से मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, मस्जिदों के ईमाम तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की बैठकें आयोजित की गई । जिलें के नैनपुर, निवास, मण्डला तथा बिछिया अनुभाग के थाना मुख्यालयों पर आयोजित बैठकों में थाना क्षैत्र के मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों को कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी को देखते हुए लाकडाउन का सख्ती से पालन करने की समझाईस दी गई तथा सभी समाजजनों को अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा करने, सेहरी तथा इफ्तार के सार्वजनिक कार्यक्रम नही करने, तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये समझाईस देने की अपील की गई । इस दौरान उपस्थित सभी धर्मगुरुओं तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा रमजान के दौरान लाकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा किये जाने का आश्वासन पुलिस एवं प्रशासन को दिया गया ।

No comments:

Post a Comment