BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला: कोटा में अध्ययनरत जिले के बच्चों की सकुशल वापसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, April 25, 2020

मंडला: कोटा में अध्ययनरत जिले के बच्चों की सकुशल वापसी



मण्डला 
 शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों के ऐसे बच्चे जो कोटा राजस्थान में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोटा में रह रहे थे उन्हें  शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था कराकर सकुशल वापसी कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के कुल 22 बच्चे कोटा में अध्ययनरत थे, राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण बच्चों की उनके घर वापसी की गई है। जिले में आने वाले कुल 22 बच्चों में 15 बालक तथा 7 बालिकाएं हैं। बच्चों को वापस लाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर जगदीश चंद्र जटिया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से दो नोडल अधिकारी एसएन डोंगरे एसडीओ पीडब्ल्यूडी तथा उमेश सिंगरौरे जिला तकनीकी विशेषज्ञ को बच्चों को वापस लेने के लिए भेजा गया था, दोनों ही अधिकारियों ने जिला प्रशासन राजगढ़ से समन्वय स्थापित कर बस के माध्यम से सभी 22 बच्चों को वापस लाया है। जिला प्रशासन मंडला द्वारा इन दोनों नोडल अधिकारियों के साथ-साथ एक सब इंस्पेक्टर तथा सहयोगी पुलिसकर्मी को भी भेजा गया था। जिले में वापसी के पश्चात जिले की सीमा पर स्थित जारगी स्वास्थ्य चेक पोस्ट पर सभी बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोटा से लौटे बच्चों को 14 दिन तक अपने घरों में होम क्वॉरेंटाइन रहने की समझाइश दी गई। जारगी में स्वास्थ्य चेकअप के पश्चात प्रशासन द्वारा बच्चों के खाने की व्यवस्था भी की गई थी। सभी बच्चे जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्हें उनके माता-पिता को सौंपा गया।

जिला कलेक्टर ने कोटा से लौटे बच्चों के लिए जारी किया संदेश

 कोटा से वापस पहुंचे बच्चों के लिए संदेश जारी करते हुए कलेक्टर डॉ. जगदीश चन्द्र जटिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है तमाम परेशानियों को झेलते हुए आप अपने घर सकुशल पहुंच गए होंगे साथ ही आपने सार्थक एप को संशोधित कर लिया होगा ताकि आपकी मॉनिटरिंग ठीक से हो सके, आप कोटा जैसे हॉट स्पॉट से वापस हुए है, रिस्क तो है लेकिन आपकी सक्रियता से निश्चित ही यह दूर हो जाएगी। अब अगले 14 दिन आपको घर में रहकर अपनी पढ़ाई करनी है और अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। सोशल डिसटेंसिंग का पालन जरुर करें घर के लोगों से भी 1 मीटर से अधिक की दूरी बना कर रखें, किसी बाहरी से मिले नहीं, पूरा समय पढ़ाई और केवल पढ़ाई में लगाये आप सफल होंगे जिले का कलेक्टर होने के नाते में आपको शुभकामनाएँ देता हूँ।

No comments:

Post a Comment