मानव एकता दिवस पर निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान
संत निरंकारी मंडल के द्वारा प्रत्येक वर्ष मानव एकता दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है,
निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज के जीवन शिक्षा और बलिदान के प्रति समर्पित किया जाता है,
आज ही के दिन हम उन संतों को याद करते हैं जिन्होंने सत्य और मानवता के लिए अपने प्राण त्याग दिए, भले ही 24 अप्रैल 1980 को बाबा गुरबचन सिंह जी ने अपने प्राण त्यागे लेकिन मानव एकता का उनका विश्वव्यापी अभियान अनवरत आगे ही बढ़ता रहा इस घटना के बाद बाबा हरदेव सिंह जी ने विशाल रक्तदान अभियान चलाकर लोगों की मानसिकता को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया और कहा कि रक्त नाडियों में बहे ना की नालियों में।आज सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज जी भी रक्तदान के अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।।
याद रहे वर्ष 2018 में भी संत निरंकारी मंडल शाखा नैनपुर ने विशाल रक्तदान शिविर लगाकर 151 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया था पर इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते शासन के आदेशानुसार नैनपुर के महात्माओं ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर यह रक्तदान जिला चिकित्सालय में स्थित ब्लड बैंक मंडला में नैनपुर के मुखी महात्मा सुदामा बोधानी जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें 11 पुरुष और 4 महिलाओं टोटल 15 यूनिट रक्तदान किया गया,
निरंकारी मंडल ब्रांच नैनपुर के मीडिया प्रभारी कैलाश निरंकारी ने बताया कि अभी हमारे जोन 24 की सभी ब्रांचों में हमारे जोनल इंचार्ज परम आदरणीय नवनीत नागपाल जी के मार्गदर्शन से वही स्थित ब्लड बैंकों में ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें ब्रांच जबलपुर,मंडला,नैनपुर,दमोह, बालाघाट,सिवनी,नरसिंहपुर, आदि ब्रांचों में 300 से ज्यादा रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इस महादान में अपना योगदान दिया।।
रिपोर्ट
राजा विश्वकर्मा
नैनपुर
यह भी पढ़ें




No comments:
Post a Comment