उचेहरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़े पंचायत से चोरी करने वाले चोर
दिनांक 17/05/20 को परसमनिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गढौत में रात को अज्ञात चोरों के द्वारा ग्राम पंचायत भवन से एक 42 इंची LED टीवी, एक कम्प्यूटर सिस्टम मॉनिटर cpu को चोरी कर लिए थे जिसकी रिपोर्ट ग्राम पंचायत सचिव द्वारा उचेहरा थाना में कि गई थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सतना श्री रियाज इकबाल, अति पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी, एसडीओपी नागोद रविशंकर पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी उचेहरा डीएसपी ख्याति मिश्रा द्वारा उपनिरीक्षक नरेंद्र बघेल, उपनिरीक्षक आकाश बागड़े, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे और स्टाफ आर संजय तिवारी, प्रदीप मिश्रा आर कवींद्र, जमील खान की टीम तैयार कर उन अज्ञात चोर और चोरी गया माल पकड़ने में लगाया गया। उक्त टीम द्वारा आज दिनांक 19/05/2020 को दो चोर पकड़ने में कामयाबी हासिल कर चोरी गया माल led टीवी और कम्प्यूटर मॉनिटर कीमती करीबन 70,000 रुपए का बरामद किया गया है और आरोपी प्रहलाद मिश्रा पिता कैलाश मिश्रा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लोही थाना मैहर , आरोपी पंकज उर्फ भूरी जायसवाल पिता सोनेलाल उम्र 19 वर्ष निवासी लोहि थाना मैहर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। इसी प्रकार थाना उचेहरा के अप क्र 129/20 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में फरार आरोपी संयोग कुशवाहा पिता राम सजीव न कुशवाहा उम्र 28 वर्ष पिछले एक माह से फरार था जिसे आज उप निरी आकाश बागड़े एवं स्टाफ के द्वारा उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment