जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई नि:शुल्क राहत सामग्री
----------------------------------------
अधिवक्ता अतुल सेठी ने दिया मानवीयता का परिचय
------------------------
नैनपुर (मंडला) :--- पिँडरई नगर स्थित विद्या नगर क्षेत्र जो कि एक करोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से कंटेंटमेंट जोन घोषित है यहां के निवासियों की आवाजाही 10 मई से पूर्णतया प्रतिबंधित है 24 मई तक यह क्षेत्र सील रहेगा जिसके चलते यहां के निवासियों में राशन किराना आदि का संकट उत्पन्न हुआ जिसकी सूचना पिँडरई निवासी अधिवक्ता एवं पत्रकार अतुल सेठी को मिली अधिवक्ता अतुल सेठी ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए कंटेंटमेंट जोन विद्या नगर निवासी 1 सैकड़ा से अधिक परिवारों के लिए सात दिन का किराना व राशन निशुल्क पहुंचाया वितरण में स्थानीय पुलिस का सहयोग रहा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरण करता को पीपीई किट पहनाकर तैयार किया गया था जरूरतमंदों द्वारा अलग से सामग्री की मांग जैसे दलिया, बिस्किट ,मंजन, तेल इत्यादि की मांग किए जाने पर उसकी भी पूर्ति की गई साथ ही और भी कोई जरूरत की सामग्री की आवश्यकता होने पर सूचना देने की बात कही सामग्री पहुंचाने का कार्य पूरी सावधानी व नियमों के पालन के साथ पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य कर्मी की उपस्थिति में किया गया ऐसे मानवता के परिचायक परिवार को हृदय से आभार जिन्होंने इस विषम परिस्थिति में जरूरतमंदों के परिवार को अपना परिवार समझकर सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया श्री सेठी 10 मई के बाद से ही इस मोहल्ले वासियों की आवश्यकताओं का ध्यान रख रहे है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment