सिवनी :- कोरोना वायरस के वैश्विक संकट के समय जहाँ जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से आमजनों सुरक्षा हेतु इसकी रोकथाम की दिशा में कार्य कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाहियां की गई हैं। इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन द्वारा बुधवार 6 मई तक की अवधि में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना तहत सभी विकासखण्डों के 80623 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराकर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं । जिससे इन मजदूरों के परिवारों को आर्थिक संबंल मिला है । मनरेगा तहत रोजगार उपलब्ध कराने मे सिवनी जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशानुसार जिले के मजदूरों को उनके ग्राम में ही रोजगार उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर मनरेगा तहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं तथा भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन के अनुसार मनरेगा में जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा सिंचाई के कार्यों को प्राथमिकता देकर जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार मनरेगा मजदूरी दर 190 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।
मनरेगा तहत संचालित कार्यो में सोशल डिस्टेंसिंग तथा सेनिटाईजर के उपयोग सहित अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाया जा रहा है तथा सभी मजदूरों को मास्क एवं गमछा लगाने के निर्देश दिए गए है। जनपद पंचायत बरघाट के 90 ग्राम पंचायतों में 10792, जनपद पंचायत छपारा के 54 ग्राम पंचायतों की 8885, जनपद पंचायत धनौरा के 47 ग्राम पंचायतों की 4960, जनपद पंचायत घंसौर के 77 ग्राम पंचायतों की 9540, जनपद पंचायत केवलारी की 78 गाम पंचायतों के 14526, जनपद पंचायत कुरई 62 ग्राम पंचायतों की 10216, जनपद पंचायत लखनादौन की 108 ग्राम पंचायतों के 9544 एवं जनपद पंचायत सिवनी की 129 ग्राम पंचायतों के 12160 श्रमिक कार्यरत हैं। इस प्रकार जिले की कुल 645 ग्राम पंचायत में कुल 80623 श्रमिक कार्यरत हैं।
रेवांचल टाइम्स से मुकेश जायसवाल सिवनी से

No comments:
Post a Comment