BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला- नैनपुर- नड्डा फैक्टरी के मजदूरों को बांटे मास्क - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 6, 2020

मण्डला- नैनपुर- नड्डा फैक्टरी के मजदूरों को बांटे मास्क


मण्डला- नैनपुर- कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए 40 दिनों से जारी लाकडाउन में आंशिक छूट के साथ ही नगर की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक मास्क और सोशल डिस्टेंस की अनिवार्यता के साथ खुलने लगी। जिसका बहुत सारे दुकानदार और ग्राहक पूर्णतः पालन करते दिखे, वहीं कुछ लोग लापरवाही से बिना सही मास्क लगाए भीड़ बढ़ाते दिखे। प्रशासन के निर्देश अनुसार सभी को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए अब तक पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारियों, सब्जी-फल विक्रेताओं, कृषि मंडी के हमालों मजदूरों को मास्क वितरण करने वाले  ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा नड्डा फेक्ट्री के मजदूरों को समझाइश देते हुए मास्क वितरण किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चंदेला, सचिव मनीष कटकवार, नफीस खान आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment