BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सैनिटाइजेशन अभियान के तहत अंजनियाँ को किया गया सैनिटाइज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, May 17, 2020

सैनिटाइजेशन अभियान के तहत अंजनियाँ को किया गया सैनिटाइज


        मण्डला - जिले के मजदूरों की लगातार घर वापसी से बाहरी संक्रमण के जिले में फैलने की संभावना बढ़ गई है। इसी को लेकर बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के श्रमदान से सम्पूर्ण बिछिया विधानसभा क्षेत्र में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। जिसका प्रथम चरण शुक्रवार को बिछिया नगर पंचायत मुख्यालय से प्रारम्भ किया गया है। इसी के तहत रविवार 17 मई को ग्राम पंचायत अंजनियाँ में विधायक व उनके कार्यक्रताओं द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। सभी शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों व मुख्य बाजार सहित लोगों के घरों को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। इस दौरान विनोद पटेल, समीर झा, कवींद्र पटेल, बलराम झारिया, आकाश पटेल, शाकिर खान, प्रह्लाद झारिया, सुधीर ज्योतिषी, दुर्गेश झारिया, बलराम नंदा, गफरु खान, पिंटू, गणेश झारिया, दशरथ यादव, संतु मरावी, जमील खान, विमल हरदहा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सैनिटाइजेशन के इस अभियान के अंतर्गत आज 18 मई सोमवार को ग्राम सिझोरा, राजो, करंजिया सहित आसपास के ग्रामों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। विधायक नारायण पट्टा ने इस अभियान में आम नागरिकजनों से भी श्रमदान देकर सहयोग देने की अपील की है।
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटैल की रिपोर्ट अंजानिया

No comments:

Post a Comment