---------------------------------------
पिँडरई :-- नगर में घोषित कंटेनमेंट एरिया में फंसे लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री की आपूर्ति स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सतत की जा रही है क्षेत्र के कुछ संभ्रांत नागरिकों के द्वारा भी सब्जियां बिस्किट आदि पुलिस प्रशासन को वितरण हेतु उपलब्ध कराए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त जिन परिवारों की परेशानियों की सूचना प्राप्त हो रही है उसका भी त्वरित निदान किया जाने का प्रयास किया जा रहा है विदित हो कि इस क्षेत्र में 16 से 20 वर्ड तक के निवासी निवासरत है पूरे एहतियात के साथ यह कार्य निष्पादित हो रहा है वहीं जिले के आला अधिकारी भी इस क्षेत्र पर अपनी दृष्टि जमाए हुए हैं इस संपूर्ण कार्य में पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल सिंह जी बघेल आरक्षक सुनील एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका है जो दिन रात इस क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सेवाओं में लगे हैं साथ ही चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों को लेकर भी चौकन्ने है वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागोत्रा जी एवं इनका स्टाफ भी अपनी ओर से पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सतत ड्यूटी कर रहे हैं डॉ सुरेंद्र बर्थडे एवं डॉ नीरज राज कंटेनमेंट एरिया के निवासियों के स्वास्थ्य की जानकारी लगातार प्राप्त कर रहे
इस विषम परिस्थिति में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे इन जांबाज योद्धाओं को हमारा तहे दिल से सलाम

No comments:
Post a Comment