BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी: नाजनीन पठान को आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य मनोनीत किया गया सभी पत्रकरो ने दी बधाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 8, 2020

डिंडोरी: नाजनीन पठान को आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य मनोनीत किया गया सभी पत्रकरो ने दी बधाई

नाजनीन पठान को आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य मनोनीत किया गया सभी पत्रकरो ने दी बधाई



रेवांचल टाइम्स, डिंडोरी, मई 8, 2020, डिंडोरी जिले की महिला पत्रकार नाज़नीन पठान को आंतरिक परिवाद समिति में गैर सरकारी संगठन का सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास जिला डिंडोरी द्वारा  महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध अधिनियम 2013 के संचालन हेतु राज्य शासन ने महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से आंतरिक परिवाद समिति का गठन, इकाई स्तर पर किए जाने हेतु निर्देशित किया गया जिस के परिपालन में इस इकाई द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य आंतरिक परिवार समिति का गठन किया गया जिस में परिवाद समिति का गठन 20 फरवरी को  पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गठित की गई ,जिसमें पीठासीन अधिकारी श्रीमती रमा आर्मो निरीक्षक, कर्मचारी सदस्य श्रीमती स्वाति शर्मा उप निरीक्षक , कर्मचारी सदस्य श्रीमती रंजना टोपियो उपनिरीक्षक, कर्मचारी सदस्य अशोक कुमार प्रधान आरक्षक, कर्मचारी सदस्य तारा झिकराम प्रधान आरक्षक  और गैर सरकारी संगठन के सदस्य के रूप में श्रीमती नाज़नीन पठान (पत्रकार) का चयन किया गया उक्त समिति जिले के सभी कार्यालयों में पदस्थ शासकीय कर्मियों के विरुद्ध उक्त अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की जांच एवं सुनवाई करेगी।

जिले के सभी पत्रकारों, बुद्धिजीवियों एवम् समाजसेवियों,  गणमान्यजनों ने नाजनीन पठान को शुभकामनाएं दी है।
डिंडोरी से अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment