BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर: एस डी एम की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 8, 2020

नैनपुर: एस डी एम की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

अनुविभागीय अधिकारी की सेवा के लिए तरस रहा



कोरोना आपदा के समय जहां सभी अधिकारी और कर्मचारी जी जान लगाकर जनता की सेवा में लगे है वहीं नैनपुर की अनुविभागीय अधिकारी सुश्री शिवाली सिंह जनता के बीच से नदारद है। एस डी एम नैनपुर के आने जाने के समय की जांच की गई तो पता चला मैडम के आफिस के कार्य का समय मात्र 12 से 4 का है।जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए एस डी एम के बंगले में अंदर से ताला लगाया गया है तथा शाम को विधिवत लाइट भी जलाई जाती है ताकि लोगो को लगे कि मैडम नैनपुर में ही निवासरत है बल्कि हकीकत में मैडम मंडला से अप डाउन करके सरकारी गाड़ी का डीजल फूंक रही है अगर जनता में किसी को कोई परेशानी आ जाती है तो अनुविभागीय अधिकारी की गैर मौजूदगी में समस्या का समाधान कौन करेगा ये बड़ा विषय है।
सुश्री सिंह के पास आज तक ये जानकारी भी नही है की नैनपुर में कितने लोगो को कोरोना संक्रमण के संदेह में क्वॉरेंटाइन किया गया है वहीं दूसरी ओर एसडीएम महोदया से मिलने के लिए जनता तथा जनप्रतिनिधि दोनों ही परेशान है।
नैनपुर की  अनुविभागीय अधिकारी होने के नाते अगर सुश्री शिवाली सिंह जी से पूछा जाए कि राजस्व विभाग के कौन से कर्मचारियों की ड्यूटी चेक पोस्ट में लगी थी तो शायद मैडम जी को इसकी भी जानकारी ना हो आज मार्केट खोलें 3 दिन हो चुके हैं उसके बाद भी आज समाचार लिखे जाने तक ना ही एसडीएम द्वारा एक भी बार मार्किट का दौरा किया गया  और ना ही मार्केट में हो रही अव्यवस्थाओं पर ध्यान दिया गया।
दबी जुबान में जनता जनप्रतिनिधि सभी लोग यही चाह रहे हैं कि नैनपुर में एक स्थाई एसडीएम हो।

No comments:

Post a Comment