BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संक्रमित क्षेत्र पिंडरई में घूमा एसोसिएशन का जागरूकता रथ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, May 12, 2020

कोरोना संक्रमित क्षेत्र पिंडरई में घूमा एसोसिएशन का जागरूकता रथ


आखिर में कोरोनावायरस के संक्रमण ने मंडला जिले को ग्रीन जोन से  ओरेंज जोन में बदल दिया। पिंडरई में नागपुर से आया मजदूर कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाया गया। जिसके कारण आनन फानन में जिला प्रशासन द्वारा समुचित कदम उठाते हुए मकसूद ख़ान और उसके संपर्क में आए सभी लोगों को जिला अस्पताल में क्वारेंटाइन कराया गया। वहीं जिला कलेक्टर डॉ जगदीश चंद्र जटिया के मार्गदर्शन में ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर एवं प्रवक्ता संजीव सोनी का जागरूकता रथ डिठौरी, सालीवाड़ा, कन्हरगांव, भैसवाही, खिरखिरी ग्रामों का भ्रमण करते हुए पिंडरई पहुंचा। पिंडरई की गलियों में घूम घूम कर जागरूकता रथ द्वारा लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। संक्रमित के घर को प्रशासन द्वारा बेरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है, साथ ही पिंडरई के चारों ओर चेकपोस्ट बना दिया गया है। एसोसिएशन द्वारा सभी चेकपोस्ट पर उपस्थित सभी पुलिस जवानों, कोटवारों एवं अन्य कर्मचारियों को मास्क, सेनिटाइजर एवं विटामिन सी की गोलियां वितरित की गई।  साथ ही पिंडरई नगर के भ्रमण में बहुत से लोग भी बिना मास्क के दिखे जिन्हें एसोसिएशन के द्वारा मास्क वितरण किया गया।

एसोसिएशन का जागरूकता रथ पिंडरई के आसपास के गांवों सरई पुतरा, भरभेली, बिनौरी, पिपरिया, सालीवाड़ा,  तुईयापानी, छतरवाड़ा  में भ्रमण कर जागरूकता फैलाने का काम किया। इन गांवों में हेण्डपंप, कुंआ से पानी भरने वालों को मास्क लगाने, हेंडल को साबुन से धोने एवं अपनी अपनी ररसी बाल्टी का उपयोग करने की समझाइश दी गई। ग्राम बिनोरी में मेडबंधान के काम में लगे मजदूरों को कोरोनावायरस के संक्रमण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। यहां काम करने वाले मजदूरों के मुंह ढके होने और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखने के लिए इन मजदूरों और काम कराने वाले मेट को एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष डीके सिंगौर एवं प्रवक्ता संजीव सोनी ने धन्यवाद देते हुए प्रोत्साहित किया।  इसके बाद रैवाड़ा जेवनारा सालीवाड़ा, नैनपुर, निवारी, मक्के, माखा, बंधा, डिठौरी होते हुए जागरूकता रथ वापस मंडला पहुंचा।

No comments:

Post a Comment