अंजनिया ।वैश्विक महामारी कोविड- 19 के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉक डाउन में अंजनिया के आसपास के 4 ग्रामों में आरबीएस परियोजना के तहत कार्यरत संस्था पशुधन विकास कार्यक्रम व फॉउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई। तथा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए ।संस्था द्वारा अंजनिया क्षेत्र के जिन 15 ग्रामों में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं उन ग्रामों में ऐसा परिवार जो असहाय,भूमिहीन,विधवा महिला,विकलांग व्यक्तियों वाला हैं उन परिवारों को खाद्यान्न सामग्री जिसमें कि चावल, दाल, आटा, शक्कर, चायपत्ती, तेल, नमक, कपड़े धोने की साबुन एवं नहाने की साबुन शामिल है
का वितरण किया जाएगा और इस वैश्विक महामारी कोरोना से सावधान रहने के लिए सूचित करते हुए बचाव के तरीके बताये जाएंगे।अभीतक संस्था द्वारा 4 ग्रामों में लगभग 146 परिवारों में ये खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई है।इस दौरान अंजनिया चौकी प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे बीएआईएफ संस्था से डॉ. हरेसिंह वास्केल,एफईएस संस्था से रामकुमार यादव, सुलेख पटैल, सी.आर.पी. शिवराज धूमकेती, सी.आर.पी. बसंत झारिया, गौ सेवक मंगलेश यादव, गौ सेवक रामलाल आर्मो एवं ग्राम पर्यावरण समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।
रेवांचल टाइम से राकेश पटेल अंजनिया की खबर

No comments:
Post a Comment