अरी - करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने शिकारियों द्वारा लगाए गए करंट से तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
घटना वन परिक्षेत्र अरी बफर की सरेखा सर्किल के अंतर्गत मिर्ची बाड़ी बीट की है जहां शिकारियों द्वारा गस्ती लाइन से खड़क सिंह पटेल के खेत तक लगभग 700 मीटर तक बास की खूंटी गाड़ कर जी. आई तार बांधकर करंट फैला कर वन्य प्राणी का शिकार की योजना थी परंतु आज ही से तेंदू पत्ता तुड़ाई कार्य प्रारंभ किया गया जो पत्ता तोड़ने गई महिला रामलता देवेंद्र नागदेवे, कांताबाई मेश्राम, कमलाबाई राहांगडाले, खेलन बाई खोबरागड़े, कविता नागदेवे, आशा परिहार, रामकला खोबरागड़े, कौशल बाई नागदेवे, कलाबाई नागदेवे, हेमराज खोबरागडे सभी ग्राम सरेखा निवासी 5:00 बजे सुबह घर से निकले थे जो सभी लोग खड़क सिंह के खेत की तरफ नाले के पास से जंगल में घुसने लगे जहां कांताबाई मेश्राम को हल्का करंट लगा तो सभी लोग वापस रोड की तरफ जाएंगे कहकर वापस आकर जंगल में घुसने लगे सबसे आगे राम लताबाई उम्र 36 वर्ष जो सबसे आगे थी को जोरदार करेंट लगा जो गिर पड़ी तो तार से पुनः टकराने के कारण घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई
सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वाहने अरी बफर सरेखा सर्किल प्रभारी डीसी चौहान, वनरक्षक राजेश सनोडिया बीट प्रभारी राधेश्याम साहू, कृष्ण कुमार चौधरी, के सात अरी थाना प्रभारी जीतेन्द्र गढ़वाल, ए एस आई नियाज अहमद खान, घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर खूंटी तार जप्त किया पंचनामा तैयार कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया तार लगाकर शिकार करने वाले शिकारी महिला की मौत पर घटनास्थल से फरार हो गए घटनास्थल पर आरोपी की चप्पल बरामद की गई
मैं स्वयं एवं तीन वनरक्षक एवं उड़नदस्ता चालक के साथ जीपीएस लेकर रात्रि 2:00 बजे तक गस्ती की गई तब तक तो नहीं लगाया गया था करंट उसके बाद लगाया गया है जल्दी शिकारियों की गिरफ्तारी कर ली जावेगी
डीसी चौहान डिप्टी रेंजर
सरेखा सर्किल प्रभारी अरी बफर
रेवांचल टाइम से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment