![]() |
| फाइल फोटो |
===========================मण्डला- ======= सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण संचालनालय भोपाल से विभागीय मान्यता प्राप्त जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था " जागृति युवा संस्थान " जामगाॅव मण्ड़ला के पदाधिकारियों ने बताया है कि यहाँ पर एक लम्बे अरसे से ग्रामीण अंचलों मैं लगातार अवैध शराब का कारोबार बेरोकटोक धड़ल्ले से गाँव गाँव अघोषित देशी विदेशी शराब की दुकानों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है । यहाँ पर यह कारोबार कोई नया नहीं है , नैनपुर, बम्हनी, कान्हा किसली , चिरईड़ोगरी, पिण्ड़रई, ड़िढौरी, भड़िया, इन्द्री, जामगाॅव, चीचगाव , मक्के , इटका , गोझी, समनापुर जैसे और भी ऐसे अनेको क्षैत्र है जहाँ पर आसानी के साथ ग्रामीणों के बीच मैं संम्बधित क्षैत्रो के ठेकेदारों के द्वारा आबकारी विभाग के संरक्षण मैं शासन एवं प्रशासन के ऐसे सभी नियम निर्देशों को बलाय ताक पर रख के अपना आर्थिक ग्राफ बढाने के चक्कर मैं दिन रात यहाँ पर अवैध शराब कारोबार मैं लिप्त दिखाई दे रहे हैं । स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि ठेकेदार की शराब से भरी गाड़ियाँ प्रातः इन अड़्ड़ो मैं पहुँच जाती है और यहाँ पर जो व्यक्ति यह कारोबार कोई आगे बढ़ा रहे हैं इनके द्रारा अपने मनमाफिक दामो से देशी विदेशी शराब को धड़ल्ले से बेखौफ होकर बेच रहे हैं । इस समूचे क्षैत्र मैं ऐसा कोई भी गाँव बाकी नहीं है जहाँ पर देशी विदेशी शराब की बिक्री ना होती हो ।
विगत दिनों जिले की स्वैच्छिक समाज सेवी संस्था जागृति युवा संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा इसकी लिखित सिकायत मध्यप्रदेश शासन के मुख्य मंत्री से लेकर पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट जोन, जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उच्चस्तरीय सिकायत की गई थी किन्तु संस्थान के द्वारा प्रेषित आवेदन पर क्या कार्य वाही की गई है इसकी जानकारी आज पर्यन्त प्राप्त नहीं हुआ है ।
सम्पूर्ण देश इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लाकड़ाऊ एवं शोसलड़िस्टेन्सिग का पालन कर रहा है वहीं संम्बधित क्षैत्रो के शराब ठेकेदारों के द्वारा बेरोकटोक धड़ल्ले के साथ गाँव गाँव किराना दुकान एवं घरो के अंन्दर शराब दुकानों का संचालन खुलेआम करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं । ग्रामीण अंचलों मैं प्रायः देखा जा रहा हैं कि यहाँ के गरीब एवं नौजवान युवा अपने घरो मैं रखे खाने का चावल, दाल एवं अन्य सामग्री को बेच कर देशी विदेशी शराब पी रहे हैं । वहीं लगातार गाँव मैं शराब कारोबार कारोबार होने से यहाँ का वातावरण पूरा का पूरा खराब हो चुका है । शराबी व्यक्ति नशा मैं चूर होकर अपने आप झगड़े करने पर उतारू हो जाता है वहीं इनके बच्चे, पत्नी, बूढ़े माता पिता , भाई बन्द हमैशा नशा सेवन करने वाले व्यक्ति से बेहद परेशान एवं प्रताड़ित हो रहे है ।
गाँव- गाँव शराब के अवैध कारोबार होने से अनेक जघन्य अपराध भी घटित हो रहे हैं । पुलिस प्रशासन एवं संम्बधित आबकारी विभाग को सब कुछ मालूम होने के पश्चात भी अवैध शराब कारोबार मैं लगे ठेकेदार के खिलाफ कोई भी सख्त काय॔वाही नहीं की जाती है । यदा कदा कभी कभार गाँवों मैं गरीब आदिवासी परिवारों के द्वारा महुआ से बनाई गई शराब की जप्ती करके वाह वाही लूटी जाती है जबकि मगरमच्छ को खुलेआम छोड़ा जा रहा है । आखिर ग्रामीण अंचलों मैं लगातार अवैध रूप देशी विदेशी शराब का खुलेआम व्यापार किसकी सह पर किया जा रहा है ? यह एक विचारणीय प्रश्न बना हुआ है । ठेकेदार अपनी निश्चित शराब दुकानों के अतिरिक्त ग्रामीण अंचलों मैं शराब की कैसे बिक्री कर सकता है । जिले मैं धारा 144 लागू है वहीं लाकड़ाऊ भी चल रहा है , आबकारी गाईड लाईन मैं स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि ठेकेदार अपनी ठेके की दुकान मैं ही शराब बेच सकता है, अन्यंत्र कहीं पर भी देशी विदेशी शराब की बिक्री नहीं करवा सकता है । इसके विपरीत समूचे क्षैत्रो मैं लगातार यह अवैध शराब कारोबार फल फूल रहा है । संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा संम्बधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को गत दिनों यहाँ पर बेरोकटोक चारों तरफ अवैध रूप से शराब कारोबार होने की प्रमाणित लिखित सिकायत किये है एवं जन माँग किये है कि ग्रामीण अंचलों मैं तत्काल अवैध शराब कारोबार को शीघ्र नहीं रोका गया तो गाँव गाँव इसका खुला विरोध सड़कों पर किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संम्बधित विभाग की होगी ।

No comments:
Post a Comment