BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनकल्याण मंच लफरा एवं मानव जीवन विकास समिति कटनी के व्दारा बैगाचक मानिकपुर में बैगा परिवार को किया राशन वितरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 16, 2020

जनकल्याण मंच लफरा एवं मानव जीवन विकास समिति कटनी के व्दारा बैगाचक मानिकपुर में बैगा परिवार को किया राशन वितरण





अंजनियां- *महामारी प्रकोप कोरोना वायरस से बनी लाँकडाउन की स्थिति ने देश भर के आमजनों को बहुत ज्यादा प्रभावित किया लोगों को अपनी अपने परिवार और अपने देश की सुरक्षा के लिये अपने घरों में कैद रहकर इस विश्वव्यापी छाये संकट से लडाई लडना पडा़ इससे गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड रही है मजदूरी पर आश्रित परिवार के लिए देश भर के अनेक सामाजिक संगठनों ने आगे आकर हर तरह की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया और लोगों की मदद की लोगों को जरूरत की चीजों का वितरण लगातार लाँकडाउन लगने के बाद से ही सामाजिक संगठन कर रहे हैं इसी के चलते जनकल्याण मंच लफरा मंडला और मानव जीवन विकास समिति कटनी ने निर्भय सिंह और रामकिशोर चौधरी के निर्देशन में संयुक्त अभियान चलाते हुए जरूरतमंद गरीब वर्ग के लोगों को राशन जिसमें चावल, दाल, तेल, नमक मिर्च मशाला सहित साबुन का वितरण किया लगातार तीन दिनों तक चले इस अभियान में ग्राम लफरा में 32 परिवार, ग्राम नारा में 19 आदीवासी हरिजन परिवार, ग्राम बगली में 14 एवं बैगाचक मानिकपुर में 30 बैगा परिवार सहित कुल 95 परिवारों को राशन एवं जरूरत की सामाग्री वितरित की गई जनकल्याण मंच के सदस्य संजय तिवारी ने बताया हमारा जनकल्याण मंच लफरा और मानव जीवन विकास समिति कटनी आगे भी इस तरह के जनकल्याण कार्य मिलकर करतें रहेंगे जनकल्याण मंच के सदस्य संजय तिवारी अनिल हरदहा राजू साहू चंद्रेश्वर पटैल भागवत हरदहा शारदा श्रीवास राजेन्द्र हरदहा प्रशांत तिवारी ओमकार विश्वकर्मा एवं उमेश केवट व्दारा घर घर पहुंच कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा घर पर रहने साफ सफाई एवं मास्क लगाने और साबुन  से हाथ धोते रहने की समझाईश दी राशन वितरण में मानिकपुर से सीमा भारतीया नारा से प्रीति पटैल और बगली से अमित शुक्ला ने सराहनीय योगदान दिया



 रेवांचल टाइम से राकेश पटेल की खबर

No comments:

Post a Comment