वन विभाग एक एसा विभाग है जहां बिना लागत के करोडो रूपये कमाए जाते है । परंतु संक्रमण के दौर में विभाग के आला अधिकारियो को इस बात से कोई लेना देना नही है की ग्रामीणो के प्रत्येक घर से आने वाली तेदूपत्ते की गद्दियो में भी संक्रमण हो सकता है , वावजूद इसके आला अधिकारियो ने फड़ मे कार्यरत कर्मियो की सुरक्षा के कोई उपाय नही किये गये है। जबकि विभाग के आला अधिकारी इन्ही रुपयो में होली खेलते है ।
सिवनी .जिले में तेंदूपत्ता की तुड़ाई के साथ संग्रहण के कार्य को प्रारम्भ कर दिया गया है जिसके लिए वन विभाग के आला अफसरान ने फोन पर निर्देश देकर विभाग के छोटे अमले को इस कार्य के सम्पादन के लिए मैदान में भेज दिया है .संक्रमण काल के चलते इन मैदानी अमले को सुरक्षा संसाधनों के साथ भेजना था पर ना ही मास्क दिए गए और ना ही सेनेटाइजर ।
आला अधिकारियों ने जिले में कोरोना संक्रमण के पहले मरीज मिलने के बाद से फील्ड छोड़कर कार्यालयों से ही आदेश के परिपालन के लिए विभाग के निचले अमले को मैदान में झौक दिया है वह भी बिना सुरक्षा संसाधनों के।
रेवांचल टाइम्स से राजकुमार ठाकुर सिवनी से

No comments:
Post a Comment