BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत मझियाखार के कार्यवाहक सरपंच को हटाने अविश्वास प्रस्ताव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, May 4, 2020

ग्राम पंचायत मझियाखार के कार्यवाहक सरपंच को हटाने अविश्वास प्रस्ताव


 डिंडोरी, 4 मई 2020, जनपथ पंचायत बजाग की ग्राम पंचायत मझियाखार के 17 पंचों ने एकमतेन हो कर 30 मई को ग्राम पंचायत की सामान सभा की बैठक बुलाकर कोरोना संक्रमण के निर्देशों का पालन करते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक में कार्यवाहक सरपंच विमल कुमार रौतेल व उपसरपंच कमल किशोर चंद्रवंशी द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता व राशि गबन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम के मजदूरों का शोषण होने के चलते समस्त पंच एवं उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया और कार्यवाहक सरपंच एवं उपसरपंच को पद से हटाए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है। अविश्वास प्रस्ताव की प्रति जनपद पंचायत बजाग को दी गई।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 में से 17 पंचो ने आज शपथ पत्र सहित पारित किए गए प्रस्ताव की प्रति जिला पंचायत में आगामी कार्यवाही हेतु प्रस्तुत की ताकि जिला पंचायत द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त पंचायत प्रतिनिधियों को पद से हटाया जावे, उक्त दोनों लोगों के प्रति ग्राम में आक्रोश व्याप्त है।

डिंडोरी से रेवांचल टाइम्स की अविनाश टांडिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment