श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना से वंचित हो रहे जिले के मजदूर नही मिल रहा कोई लाभ
मंडला कर्मकार कल्याण मंडल मध्य प्रदेश द्वारा मजदूरों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है इसके लिए श्रम विभाग द्वारा एवं जनपद पंचायत द्वारा मजदूरों का पंजीयन किया गया पंजीकृत मजदूरों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलना है परंतु जनपद पंचायत मंडला की कर्मचारियों की लापरवाही से अनेक मजदूरों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सिलपुरा के अनेक मजदूरों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला को लिखित आवेदन दिया मजदूरों ने कर्मचारियों पर आरोप लगाए कि कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन कार्ड में आईएफसी कोड गलत डाल दिया गया है जिससे योजनाओं से संबंधित हितलाभ मजदूरों के खाते पर नहीं पहुंच पा रहा है मजदूरों ने यह भी बताया कि पढ़ने वाले बच्चों को श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली छात्रवृत्ति भी नहीं मिल रही है जिससे मजदूरों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मजदूरों ने यह भी बताया की जब वो संबंधित कर्मचारी से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराना चाहा लेकिन संबंधित अधिकारी के द्वारा मजदूरों की समस्या नहीं सुनी जा रही है न ही कोई निराकरण किया जा रहा है बेचारे थक हार कर मजदूर अपने खाता नंबर एवं आईएफएससी कोड सुधरवाने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला को अनेको बार लिखित आवेदन दिया चुका ।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद धनंगर के साथ शैलेष सिंह की रिपोर्ट
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment