अंजनियां ....दिनांक 21/05/2020को शाम करीब 6:00 बजे सूचना मिली की एक होम कोरेंटाईन व्यक्ति यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़ गया है वह नीचे कूदने की धमकी दे रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी अंजनिया दुर्गा प्रसाद नगपुरे हमराह स्टाफ व सचिव तिवारी मौके पर पहुंचे व समझाईस देकर उक्त युवक को पेड़ से नीचे उतारा। युवक महादेव यादव पिता कोदूलाल यादव उम्र 28 साल निवासी हर्राही अंजनिया दिनांक 18 /05 /2020 को पुणे से काम करके वापस लौटा था। जिसे उसके ही घर में अलग कमरे में कोरेंटाईन करके रखा गया है। कोरेंटाईन युवक महादेव यादव द्वारा बताया गया की पत्नी द्वारा खर्च के लिए पैसे नही दिया जाता व खराब व्यवहार कर गाली गलौज करती हैं। इसलिए वह पेड़ पर चढ़ गया था। मौके पर चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा महादेव यादव व उसकी की पत्नी गणेशी यादव को समझाईस दी गई और समझाइश दी गई कि घर पर रहे किसी शामिल है ना और अपने आपको सुरक्षित रखें ताकि लड़ाई झगड़ा ना हो चौकी प्रभारी के द्वारा बताया गया कि मुंह पर मार्क्स लगाएं हाथों को साबुन से दिलाएं और लोगों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित अपने घर पर रहे
रेवांचल टाइम्स से राकेश पटेल अंजनियां की खबर

No comments:
Post a Comment