BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 22, 2020

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने दिया जिला कलेक्टर ,विधायक, जिला कार्यपालन यंत्री को ज्ञापन


          सिवनी इस समय पूरे विश्व मे महामारी कोरोना बीमारी के संक्रमण को रोकने के उपाय लगातार किये जा रहे । परंतु अभी सिवनी जिला में अधिक से अधिक मजदूर, बाहर काम करने वाले , पढ़ने वाले छात्र, छात्रएं सभी अपने अपने घर वापस आए हुए है। जिन्हें शासन के माध्यम से 14 दिन अपने ही घरों में होम कोरन टाइन किया गया हैं ताकि उन के साथ आया हुआ संक्रमण दुसरो में नही फैले सके ।

         परंतु विधुत विभाग के माध्यम से रीडिंग कार्य करवाया जा रहा है जिस में मीटर रीडरों को ये कार्य हेतु घरों में जाना होता हैं कुछ घरों में मीटर अंदर लगे हैं । कुछ घरों की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि विधुत खम्बा पीछे होने से मीटर रसोई में लगा है। ऐसे में विधुत मीटर रीडरों को घरों में जाना होगा रीडिंग कर अन्य घरों में जाना होगा। ऐसे में यदी कोई व्यक्ति संक्रमित रहे तो ये संक्रमण अन्य घरों में मीटर रीडर्स के माध्यम से फैलेगा ।
अतः जब तक सुरक्षा उपकरण नहीं दी जाती तब तक के लिए स्थगित किया जाए जिससे जिले की जनता मैं संक्रमण का भय ना हो।

         इसके लिए एक ज्ञापन के कलेक्टर, विधायक, और विधुत मंडल के कार्यपालन यंत्री को दिया जिसमें एक सुझाव यह है कि व्यक्ति स्वयं अपने मीटर की फोटो खींचकर रीडिंग ले और विभाग भेजे जिसे मान्य किया जावे जिससे संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा। विज्ञप्ति देने सोशल डिस्टेंसन का पालन करते हुए गोपाल बघेल, नीलेश जैन,पंकज सोनी,मोनु ठाकुर आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment