मानवता की परिभाषा के अनुरूप देश के हर एक नागरिक का उद्देश्य और लक्ष्य देश की सर्वोपरि उन्नति की होनी चाहिए जिसके लिए परम आवश्यक है प्रत्येक सक्षम भारतीय को अक्षम भारतीय की अपने सामर्थ्य के अनुरूप निस्वार्थ भाव से हर संभव मदद करना अपना कर्तव्य समझना चाहिए?
इसी प्रयास से आज दिनांक 18/5/2020 को भारतीय जनता पार्टी के गौरव कहे जाने वाले कट्टर नेता जिन्होंने नर सेवा को नारायण सेवा का दर्जा दिया डॉक्टर शिवराज शाह का ग्राम पंचायत सहजपुरी में ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया दरअसल कोरोनावायरस के लाक डाउन के दूसरे चरण में इनका आगमन सहज पुरी में हुआ था जहां पर लोगों को सामाजिक दूरी एवं मास्क आदि की जानकारी देने आए हुए थे इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा गांव के रोड की समस्या को लेकर मांग की गई थी कि किसी भी स्थिति में यह रोड बननी चाहिए शिवा भैया के द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश शासन के समक्ष मांग रखी गई थी और उनके निरंतर प्रयास से सहज पुरी नंदराम नए गांव तक 981 लाख 27000 राशि की स्वीकृति मिल गई है आदिवासी नेतृत्व कर्ता के रूप में इन्होंने ग्रामीणों का दिल जीत लिया है इस भ्रमण के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखना निरंतर मास्क का उपयोग करना एवं अपने सेहत का ख्याल रखना आदि महत्वपूर्ण सावधानियां बरतने को कही गई निरंतर ग्रामीणों की समस्याओं को ग्रामीण अंचल तक पहुंचकर हल करना एवं समाज सेवा ही इनका उद्देश रहा है भ्रमण के दौरान उमेश ठाकुर( महामंत्री) सूरज ठाकुर भीखम ठाकुर मंडल अध्यक्ष श्री ऋषि राज मरावी गजेंद्र राय कन्हैया धार भैया जनपद सदस्य सुखदेव मरावी यमुना प्रसाद टांडिया चमरा लाल साहू गणपत धुर्वे त्रिवेणी छांटा राजकुमार छांटा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे सहज पुरी से नंदराम नए गांव खमरिया बरई एवं अन्य गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या का हल भी किया गया सहज पुरी में पिछले डेढ़ साल से रुके रोड के कार्य को शिवा भैया के द्वारा सचिव को तत्काल चालू करने की बात कहीं गई एवं बरई में सुखदेव मरावी के खेत तालाब जो काफी दिनों से रुका हुआ है सीओ से बात करके तत्काल चालू करने को कहा गया इनके इस दौरे से ग्रामीण जनों में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला ।
रेवांचल टाइम्स से कन्हैया धरवैया घुटास मवई की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment