मंडला जिले के अंतर्गत महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश नदी में तैरती मिली जिसकी तलाश लगातार 3 दिन से पुलिस एवं गोताखोरों के द्वारा की जा रही थी मृतक की शिनाख्त सलीम मोमन निवासी वार्ड 2 सुबखार रीत डिंडोरी के रूप में की गई है मामला ये है कि युवक महाराजपुर पौड़ी मैं इधर-उधर घूम रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने देखा और कोटवार को जानकारी दी कोटवार ने उस युवक को जांच कराने ले जा रहे थे जांच केंद्र में पहुंचने के बाद युवक की जांच की जा रही थी इसी दौरान युवक ने अचानक दौड़ लगा दी और नदी की तरफ भाग गया जिसे लेने के लिए कोटवार कुछ दूर तक पीछे पीछे गया लेकिन युवक कहीं नहीं मिला स्थानीय लोगों के अनुसार लोगों ने बताया कि युवक दौड़ते दौड़ते हुए नदी में कूद गया है जिसकी तलाश होमगार्ड के गोताखोरों के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में की जा रही थी लेकिन युवक की तलाश नहीं की जा सकी आज सुबह युवक की लाश नदी में तैरती मिली जिसे पुलिस के द्वारा शिनाख्त सलीम मोमन के नाम पर की लाश को नदी से निकाल कर उसका पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया
वही मृतक के परिजनों के द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला के नाम पर लिखित आवेदन देकर आरोप लगाए हैं कि युवक को अनावश्यक दौड़ाकर नदी में कूदने के लिए विवश किया गया
जब रेवांचल टाइम्स के संवाददाता ने इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा से इस इस पूरे मामले से बात की तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के द्वारा बताया गया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी औऱ जाँच करने के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता अभी मामला जाँच में है।
विडियो देखें
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद धनंगर सेलेष सिंह की रिपोर्ट मंडला



No comments:
Post a Comment