BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तपती गर्मी में अपने फर्ज पर डटे है पटवारी...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, May 16, 2020

तपती गर्मी में अपने फर्ज पर डटे है पटवारी......


 कोरोना महामारी की जंग मे शासन -प्रशासन के साथ खडे है पटवारी.....

सिवनी/धनोरा- कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए लॉक डाउन खुलने के कारण बाजारों में अत्यधिक भीड़ हो जाने से आपदा प्रबंधन के नियमों के तहत धनोरा के पटवारियों की ड्यूटी का गठित दल प्रतिदिन धनोरा, कुडारी और सुनवारा में निर्धारित समय अनुसार  भ्रमण करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने ,लोगों को मार्क्स लगाने एवं नियम विरुद्ध तरीके से संचालित दुकानों पर ग्राम पंचायत के साथ मिलकर चालानी कार्रवाई एवं अधिकारियों को अवगत कराने के साथ संपूर्ण कार्यवाही का राजस्व निरीक्षक के द्वारा मॉनिटरिंग किए जाने संबंध में प्रतिदिन अलग-अलग पटवारियों का गठित दल की ड्यूटी लगाई जा रही हैं।
         पटवारियो का गठित दल प्रतिदिन  बस स्टैंड, बाजारो में एंव सार्वजनिक क्षेत्रों पर भ्रमण करते हुए शासन प्रशासन के निर्देशों का जनहित में पालन करने और कराने कड्कडाती तपती गर्मी में अपने कर्तव्य पर लगे हुये है। धनोरा तहसील के द्वारा गठित दल पर सुनवारा मे - शेख जावेद, अमित गोडाने, राहुल सरयाम, कुडारी मे- कमलेश, चक्रेश भौरजाल, गौतम डोंगरे और वही धनोरा में - दिनेश बंसकार, धरमदास बस्त्रकार, सतीश सोनी, मुकेश ठाकुर, एंव धनोरा कोटवार शिवप्रसाद सामिल है।
         वही कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की गम्भीर समस्या मे शासन -प्रशासन के निर्देशों के पालन में पुलिश विभाग भी अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं जहा धनोरा थाने के प्रधान आरक्षक जशवंत तेकाम,
आरक्षक जतिन दुबे ,अरविंद इवनाती ,भानू करे, विनय डेहरिया टीम का हिसा बन गठित दल मे सामिल होकर कोरोना महामारी संक्रमण के रोकथाम मे अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

       हम भी अपने अखबार की ओर से आप सभी पाठक से आग्रह करते हैं, कि देश की विकराल समस्या पर सहयोग करें। लॉकडाउन ,कर्फ्यू और सॉसलडिसटेंसिग मास्क का पालन करें व करिये और घर पर ही परिवार के साथ सुरक्षित रहे।

रेवांचल टाइम्स से अखिलेश बंदेवार की रिपोर्ट सिवनी

No comments:

Post a Comment