BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तलाक लेने पहुँचे थे पति पत्नी..चौकी प्रभारी ने कही ये बात.... और सुलह हो गयी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, May 15, 2020

तलाक लेने पहुँचे थे पति पत्नी..चौकी प्रभारी ने कही ये बात.... और सुलह हो गयी

मानवता की दी मिसाल चौकी प्रभारी ने कराई तलाक लेने पहुँचे पति पत्नी में सुलह

       दिनांक 14/05/2020 को पति संतू कोल निवासी ग्राम खोखर्रा का चौकी परस्मानिया जिला सतना आया और अपनी पत्नी के साथ न रहने की गुहार लगाने लगा बाद में उसकी पत्नी भी चौकी पहुँची और वो भी पति के साथ नहीं रहने की बात कहने लगी बाद में चौकी प्रभारी  उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे के द्वारा दोनों पक्षों के सुना और उनके परिजनों को तत्काल चौकी पर बुलाया। वही परिजनों के सामने भी पति पत्नी अलग होने की बात पर ‌‌अ‌‌ड़ गए और एक दूसरे के साथ नहीं रहने की बात करने लगे। वही दोनों पक्षों के परिजन भी अलग होने की बात करने लगे बाद में दोनों पक्षों की सुनने के बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे के द्वारा दोनों पक्ष को समझाया कि पति पत्नी के बीच में आये दिन छोटी मोटी नोक झोंक की बात तो आम है और बातों बातो को लेकर विवाद तो होते ही रहता है हर घर की कहानी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पति पत्नी का रिश्ता ही ख़तम कर दिया जाए। वही चौकी प्रभारी की समझाइश दोनों पक्षों को समझ आई और दोनों पक्षों को एक और अवसर देकर समझाया गया कि अभी एक बार और साथ रहकर देख लो शायद रिश्ता टूटने से बच जाए जिससे दोनों पति पत्नी औऱ उनके परिजन भी मान गए और एक परिवार बिखरने से बच गया और खुशी खुशी पति अपनी पत्नी को लेकर अपने घर चले गए।
              चौकी प्रभारी की इस पहल औऱ समझाइश से एक परिवार बिखरने से बच गया।


रेवांचल टाइम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment