दौरा कार्यक्रम को निरंतर जारी रखते हुए आज दिनांक 14/05/2020को पंडित सिंह धुर्वे पूर्व विधायक बिछिया द्वारा ग्राम पंचायत खलोडी, चन्दगांव, मोतीनाला, सूरजपुरा, एवं अन्य ग्रामो में दौरा करके कोविड़ 19 वैश्विक महामारी के बचाव के सबंध में जानकारी दी गई एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 20-20 लोगो समिति बनाकर इस महामारी से बचाव करने हेतु स्थानीय लोगो को जनजागरण करने हेतु कहा गया।साथ ही लोगों से अपील भी की गई कि भारत सरकार गृह मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गए दिशा निर्देशो का पालन करने हेतु कहा गया।साथ ही ग्राम पंचायतों स्थानीय मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किये।स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को इस संकट की घड़ी में तन मन धन से सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर श्री दीपक मरावी मंडल अध्यक्ष मवई, श्री अनंत सिंह राठौर पूर्व मंडल अध्यक्ष मवई, श्री अक्षय परते, श्री देव सिंह धुर्वे सरपंच, श्री चेनसिंह मरावी सरपंच, श्री हलकारी दास, श्री हरे सिंह पन्द्रे, श्री रतन पड़वार, श्री केवल सिंह उइके, श्री लखन सिंह बंजारा, श्री संतोष झरिया, श्री मेश्राम धुर्वे, श्री राजेश पन्द्रे, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्राम वासीयो ने शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मौजूद रहे।
जीतेगा भारत,हारेगा कोरेना,
लॉग डाउन के नियमो का पालन करें सावधान रहें सुरक्षित रहें।
रेवांचल टाइम्स से संकट मोचन की रिपोर्ट मंडला

No comments:
Post a Comment