BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वनांचल मुख्यालय मवई सहित मेढ़ा व घुटास को किया गया सैनिटाइज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, May 20, 2020

वनांचल मुख्यालय मवई सहित मेढ़ा व घुटास को किया गया सैनिटाइज


मण्डला - देश मे लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों और जिले के मजदूरों की लगातार घर वापसी को देखते हुए बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के श्रमदान से सम्पूर्ण बिछिया विधानसभा क्षेत्र में 15 मई से वृहद सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसी के तहत मंगलवार 19 मई को वनांचल मुख्यालय मवई सहित मेढ़ा व घुटास में विधायक व  कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों व मुख्य बाजार सहित लोगों के घरों को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। इस दौरान हरि कुलेश, रानू हरदहा, गोलू राय, संतोष श्रीवास्तव, शशिकांत साहू, विनोद पन्द्रे, राकेश साहू, नसीम खान, संजय भलावी, बोधु मरावी, कमल मरावी, गणेश धुर्वे, गोपाल धुर्वे, इमरान खान, धनसिंह कुंजाम, इमरान खान, धन सिंह कुंजाम,  सुखवती सैयाम मेंढ़ा सरपंच,कवल मसराम सरपंच परसेल, फादल सोनवानी, सगीर खान, लक्ष्मण मसराम, मुख्तार खान, महेश कुमार पेकवर, रतनू परस्ते, सोहन कुर्रम, छोटू परस्ते सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सैनिटाइजेशन के इस अभियान के अंतर्गत कल 21 मई गुरुवार को ग्राम मोतीनाला, मंगली सहित आसपास के ग्रामों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। विधायक श्री पट्टा ने इस अभियान में आम नागरिकजनों से भी श्रमदान देकर सहयोग देने की अपील की है।
चेन्नई से साईकल में लौटे मजदूरों से की मुलाकात
गत दिनों हजारों किमी दूर चेन्नई से साईकल में ग्राम परसेल लौटे मजदूरों से विधायक श्री पट्टा ने मुलाकात की और उनसे उनकी स्वास्थ्य व आर्थिक संबंधित जानकारी ली। मजदूरों ने बताया कि उनके पास राशन और रोजगार नही है। जिसे लेकर विधायक ने मजदूरों को अपने पास उपलब्ध राशन वितरण किया और तात्कालिक आर्थिक सहायता के लिए नगद राशि भी दी। वहीं इन मजदूरों के रोजगार के लिए ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों से रोजगार की व्यवस्था करने संबंधी निर्देश जनपद सीईओ को दिए।

No comments:

Post a Comment