रेवांचल टाइम्स :- लांजी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोरली के वार्ड क्रमांक 01 के ग्रामीणों ने तहसीलदार लांजी को ज्ञापन सोप
कर ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत डोरली के सरपंच सचिव द्वारा शासन के योजना के तहत नल जल योजना स्वीकृत करा कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है
जिस स्थान पर पानी टंकी का निर्माण कार्य निर्णय ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा लिया गया है उस में स्थान मैं पूर्व से कृषि कार्य इंसानी कृषि कार्य हेतु आने जाने का रास्ता है एवं बाकी समय में मवेशी चारागाह के रूप में कार्य होते आ रहा है अतः उक्त निर्माण कार्य से समस्त कार्य बाधित होगा
उक्त खसरा नंबर मे और शेष जमीन पर तालाब निर्माण कार्य कर दिए गए हैं जिसके कारण मवेशी चरागाह की समस्या उत्पन्न हो गई है
उपरोक्त उत्पन्न समस्या को देखते हुये चाइनीस जगह पर रोक किया जाकर पानी टंकी अन्यत्र उपयुक्त जगह पर निर्माण कार्य किए जाने की मांग की गई है
ताकि किसानों को भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment