BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक पैसे ना होने से ग्रामीणों को होना पड़ा 3 घंटे परेशान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, April 5, 2021

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक पैसे ना होने से ग्रामीणों को होना पड़ा 3 घंटे परेशान



रेवांचल टाइम्स -  जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर स्थित मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पिपरडाही में नगदी खत्म होने की समस्या पैदा हो गई बैंक मैनेजर द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि  सभी कुछ देर में जिला मुख्यालय से पैसे लाकर आप लोगों को  दे दिया जाएगा मगर 18 किलो मीटर से नगद आने तक ग्रामीणों को  3 घंटे से ऊपर इंतजार करना पड़ा तब जाकर नगद आ पाया ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्याएं कभी भी बन जाती हैं बैंक में  कैश ना होने की शिकायत कई बार होती है किसानों को पीपरड़ाही बैंक जाना होता है तो वह पहले ही दिन भर लगने का समय निकालकर ही जाता है कभी लाइट ना होना तभी सर्वर डाउन होना कभी कर्मचारी ना होना तो कभी सर्वर ना होना इस प्रकार की समस्याएं इस बैंक में आम बात  रहती हैं जबकि अभी कटाई का समय चल रहा है और ग्रामीणों को अभी फसल कटाई के लिए पैसे की जरूरत होती है तो फिर बैंक को पहले से ही नगदी की व्यवस्था करना चाहिए अभी किसान बैंक बैठे या खेत में काम करे यदि नहीं बैंक से पैसे निकालने में दिन दिन भर खड़े रहते हैं तो यह सुविधा किस काम की अब लोगो ने इस व्यवस्था सुधारने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment